दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 6 नवंबर से GRAP-3 की पाबंदियां लागू हैं। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) को चार चरणों में बांटा गया है, जिनके तहत AQI बढ़ने के साथ प्रतिबंध सख्त होते जाते हैं। GRAP-1 और GRAP-2 में धूल नियंत्रण, सड़कों की सफाई और डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर रोक जैसे कदम उठाए जाते हैं। GRAP-3 में गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध, BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहनों की आवाजाही पर रोक तथा प्राथमिक कक्षाओं में हाइब्रिड पढ़ाई का विकल्प शामिल है। वहीं, GRAP-4 सबसे गंभीर स्थिति में लागू होता है, जिसमें भारी वाहनों, उद्योगों और निर्माण गतिविधियों पर और सख्त पाबंदियां लगाई जाती हैं। CPCB के अनुसार, AQI 0-50 अच्छा और 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है।