बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने प्रोटेस्ट में शामिल होने से पहले नहीं सोचा होगा कि उन्हें इसका इतना बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आमिर खान के भांजे को भारत छोड़कर जाने के लिए कहा जा रहा है। मुंबई पुलिस ने एक्टर इमरान खान के खिलाफ बड़ा कटियन लिया है। पहले उन्हें प्रोटेस्ट में डिटेन किया गया था और अब मुंबई पुलिस ने इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस ही थमा दिया। इस नोटिस के मुताबिक एक्टर को 28 अक्टूबर तक भारत को छोड़कर जाना होगा। अब इस मामले पर आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव का रिएक्शन सामने आया है।
किरण राव ने दिखाई दिल्ली पुलिस की बर्बरता
किरण राव मुंबई पुलिस से नाराज दिखाई दे रही हैं और उनसे सबके सामने सवाल करती हुई दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें, किरण राव के अपने सोशल मीडिया अकाउंट से प्रोटेस्ट से जुड़े कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। पहले पोस्ट में उन्होंने दिल्ली की हाल दिखाया है जहां पुलिस प्रदर्शनकारियों के साथ बर्बरता करती हुई नजर आ रही है। डिटेन करने के बाद महिलाओं को महिला कांस्टेबल बुरी तरह मार रही हैं और उनके साथ जानवर से भी बदतर बर्ताव कर रही हैं। इस ग्राउंड रियलिटी को दिखाते हुए किरण राव ने दिल्ली पुलिस के इस रवैये को शर्मनाक बताया है।
इमरान खान के सपोर्ट में उतरीं किरण राव
वहीं, अपने अगले पोस्ट में किरण राव ने भांजे इमरान खान से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया। इमरान खान को इमिग्रेशन एक्ट के तहत कार्रवाई में भारत छोड़कर जाने के लिए कहा गया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए किरण राव ने लिखा, 'वाह, अब मुंबई पुलिस भी?' इतना ही नहीं इमरान खान के मामले में किरण राव ने सफाई देते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, '43 साल के हो गए, जिनमें से 40 साल इंडिया में बीते। यहां पढ़े, यहीं काम किया। यहीं कामयाब हुए और फेलियर भी यहीं देखा। यहां पसंद किए गए और लड़े भी यहीं।'
मुंबई पुलिस ने क्यों उठाया इमरान के खिलाफ कदम?
अब मुंबई पुलिस के इस एक्शन पर किरण राव ने अपने पोस्ट के जरिए सवाल उठा दिया है। आपको बता दें, इमरान अमेरिका के विस्कॉन्सिन में जन्मे थे। उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट है और भारत का ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है। यानी इमरान खान के पास भारतीय नरगरिकता नहीं है और ऐसे में उन्हें भारत में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की इजाजत है थी। ऐसा करके उन्होंने नियम उल्लंघन किया है और अब इमिग्रेशन एक्ट के तहत इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।