Abhijeet Dipke News : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को आज जमानत मिल गई। उन्होंने 50 हजार रुपए का बेल बॉन्ड जमा किया है। दिल्ली पुलिस ने उन्हें कल रात गिरफ्तार किया था। दरअसल, कनॉट प्लेस में आयोजित लहरा दो तिरंगा रैली से ठीक पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। बीते 8 दिनों में उनके खिलाफ एक और बार कार्रवाई हुई है। 10 अक्टूबर को उन्हें हिरासत में लिया गया था। फिर अगले दिन रिहा किया गया था।
रैली के लिए पुलिस से ली अनुमति
आज दीपके के वकील पुष्प शर्मा और पार्टी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। इससे पहले रत्ना ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि दीपके को प्राचीन हनुमान मंदिर मार्ग थाने में सब डिविजनल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। दूसरी ओर SIR के विरोध में कांग्रेस 1 नवंबर को रामलीला मैदान में बड़ी रैली करेगी। कांग्रेस ने रैली के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति ले ली है।
हिंसा की घटनाओं की जांच को HPEC गठित
गृह मंत्रालय के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई में जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर हुई हिंसा की घटनाओं से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच के लिए हाई पावर्ड इंक्वायरी कमेटी (HPEC) का गठन किया था। पीड़ितों की सहूलियत के लिए इस कमेटी ने नया पोर्टल भी लॉन्च किया है। पोर्टल को ऐसे डिजाइन किया गया है कि संवेदनशील मामलों में पीड़ितों की पहचान गुप्त रखी जा सके। वे चाहें तो उनकी पहचान सार्वजनिक न हो। प्रभावित लोगों और अन्य संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे इस पोर्टल पर जाकर तय प्रारूप में अपनी शिकायतें या पक्ष अपलोड करें।
महिलाओं ने निकाला मार्च
उधर ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, क्रांतिकारी युवा संगठन (KYS) और कुछ अन्य संगठनों ने दिल्ली में हाल में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जा पहुंचे।
इन स्थानों पर लगाए गए बैरिकेड्स
दिल्ली के कनॉट प्लेस, संसद मार्ग और जंतर-मंतर जैसे इलाकों में कड़े सुरक्षा इंतजाम के तहत बैरिकेड्स लगाए गए हैं। वैसे, इन सबके बीच सड़कों पर जनता के लिए ट्रैफिक की आवाजाही जारी है।