भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल की सगाई टूट चुकी है। आज यानी 19 सितम्बर को आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई टूटने की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। ये देखकर हर कोई दंग रह गया। 6 महीने पहले ही इन दोनों ने एक-दूसरे को सगाई की अंगूठियां पहनाई थीं। अब ये रिश्ता शादी के मंडप तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो चुका है। इस बीच अब आकृति अग्रवाल का एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बप्पा के चरणों में टूटीं आकृति अग्रवाल
आकृति अग्रवाल इस पोस्ट में अपने दिल की बात करते हुए अपनी तकलीफें बयां करते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही इस पोस्ट में आकृति ने गणपत्ति बप्पा से एक खास वादा किया है। आपको बता दें, ये पोस्ट खुद आकृति अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। आकृति ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वो गणपत्ति बप्पा के चरणों में माथा टेकती हुई नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे इन दुखों को भुलाने के लिए उन्होंने बप्पा की शरण में पनाह ले ली है।
विसर्जन पर बप्पा से किया वादा
इस फोटो को शेयर करते हुए आकृति अग्रवाल ने लिखा, 'बप्पा मैं आपसे वादा करती हूं कि इस विसर्जन मैं अपने सारे दुख, दर्द और समस्याओं को जाने दूंगी। और अगले साल जब आप अपनी आकृति से मिलेंगे, तो मैं आपसे वादा करती हूं कि आपको मेरा एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा- ऐसा जो खुद को चुनती है, खुद को प्रायोरिटी देती है और मजबूत दिल के साथ जिंदगी के अलग पड़ाव में कदम रखती है।'
क्यों टूटा पृथ्वी और आकृति का रिश्ता?
इस पोस्ट को देखकर फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि आकृति अग्रवाल इस वक्त कितने दुख में हैं। दूसरी तरफ उनकी सगाई टूटने की बात करें तो आकृति ने खुलासा किया है कि पृथ्वी और उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। दोनों के फ्यूचर प्लान्स अलग थे और अपनी जिम्मेदारी और हालातों को देखते हुए दोनों ने अलग-अलग रास्तों पर चलना ही सही समझा।