अनन्या पांडे की लव लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है। एक्ट्रेस का नाम फिर से किसी के साथ जुड़ता हुआ नजर आ रहा है। आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप के बाद अनन्या का नाम वॉकर ब्लैंको के साथ जोड़ा गया था। वहीं, अब अनन्या पांडे की अक्षय कुमार के बेटे आरव के साथ डेटिंग रूमर्स शुरू हो गई हैं। इन दोनों को साथ में देखकर फंस भी हैरान रह गए हैं। ये बड़ी ही हैरानी की बात है कि अनन्या पांडे का नाम अब आरव के साथ जुड़ रहा है। चलिए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?
अनन्या और आरव की फोटो आई सामने
दरअसल, ये पूरी कहानी एक वायरल फोटो से शुरू हुई है। इस फोटो में अनन्या पांडे और आरव एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों विदेश में साथ में समय बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को खुद अनन्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। दोनों गर्म कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। फोटो में बेहद खुश होकर पोज दे रहे हैं। अनन्या ने बेक्ड ट्रीट्स भी फ्लॉन्ट किए हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरी बेकिंग अप्रूव हो गई है।' यानी आरव को अनन्या की बेकिंग पसंद आई है।
साथ में छुट्टियां मना रहे अनन्या और आरव
अब दोनों साथ में छुट्टियां बिता रहे हैं और तस्वीरें शेयर कर फैंस का अटेंशन ग्रैब कर रहे हैं। अनन्या पांडे के साथ आरव विदेश में हैं ये तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या कोई और दोस्त भी इनके साथ है अभी ये कन्फर्म नहीं हो पाया है। ऐसे में सिर्फ इन दोनों को साथ में समय बिताते देख लोगों ने इनकी डेटिंग के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, अनन्या ने इस फोटो में अपनी लव लाइफ को लेकर कोई हिंट नहीं दिया है।
वायरल हुई फोटो
दूसरी तरफ लोग सोच रहे हैं कि अनन्या पांडे कहीं आरव के साथ रोमांटिक क्वालिटी टाइम तो स्पेंड नहीं कर रहीं। अब इन दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चे चल रहे हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। आपको बता दें, अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। उनका कोई न कोई लुक या पोस्ट वायरल होते ही रहता है। इस बार आरव के साथ उनकी ये तस्वीर उन्हें सुर्खियों में ले आई है।