दलेर मेहंदी के गाने सालों से लोगों को एंटरटेन करते आ रहे हैं। शादी हों या पार्टियां दलेर मेहंदी के गाने महफिल में जान फूंक देते हैं। अब वही दलेर मेहंदी बीच स्टेज पर अपमानित हो गए हैं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुछ दिन पहले उत्तराखंड में किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में दलेर मेहंदी गाना गाने पहुंचे थे। इस दौरान वो लिप-सिंक कर रहे थे और ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। ये देखकर उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल भड़क उठे और उन्होंने स्टेज पर ही दलेर मेहंदी को खरी खोटी सुना दी। उन्होंने सिंगर पर ये आरोप तक लगा दिया कि वो नशे में हैं और न तो ठीक से खड़े हो पा रहे हैं और न ही बोल पा रहे हैं।
अनुपम खेर ने किया दलेर मेहंदी को सपोर्ट
जिस तरह से सुबोध उनियाल ने सबके सामने दलेर मेहंदी के साथ बर्ताव किया वो देखकर हर कोई मायूस है। हाल ही में मीका सिंह ने अपने भाई के पक्ष एक वीडियो जारी किया है। वहीं, अब इस मामले पर एक्टर अनुपम खेर का रिएक्शन सामने आया है। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस मामले की सच्चाई बताई है और बॉलीवुड इंडस्ट्री से दलेर मेहंदी के लिए सपोर्ट की मांग की है। एक्टर ने बताया कि वो इस वक्त विदेश में हैं और उन्होंने वीडियो देखा कि दलेर मेहंदी मंच पर गा रहे थे और कोई मंत्री जी मंच पर चढ़कर उनके साथ बदतमीजी से बात कर रहे थे।
शराब वाले आरोप पर अनुपम खेर का दावा
अनुपम खेर ने बताया कि वो दलेर मेहंदी को पिछले 25-30 सालों से जानते हैं और वो शराब नहीं पीते। अनुपम ने इस वीडियो में ये भी बताया कि 2-3 सालों से दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं है। एक्टर ने कहा हो सकता है कि सिंगर की कमिटमेंट्स इनके साथ रही हों और वो मना न कर पाए हों। ये उनका प्रोफेशनलिज्म है कि वो अपनी कमिटमेंट्स से जुड़े रहते हैं। एक्टर ने कहा कि उन्हें बुरा लगा और किसी को भी दूसरे से इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए, वो भी सरेआम। ये ठीक नहीं है। इस तरह से पब्लिक्ली लांछन लगाना गलत है। अनुपम खेर ने इस वाक्य के लिए दलेर मेहंदी से माफी मांगी और लोगों और इंडस्ट्री से इस मामले पर बात करने की गुजारिश की।
इंडस्ट्री और लोगों से मांगा सपोर्ट
अनुपम खेर ने अपने वीडियो में कहा कि ये सिर्फ मीका सिंह की ड्यूटी नहीं है कि वो अपने भाई को डिफेंड करें। सभी लोगों को स्टैंड लेना चाहिए। अनुपम खेर ने आखिर में सिंगर के लिए पर्सनल मैसेज देते हुए कहा, 'दलेर मेहंदी मैं आपकी जजमेंट, प्रोफेशनलिज्म, अच्छाई, म्हणता पर विश्वास करता हूं। आप जल्द ही ठीक हो जाएं क्योंकि मैं जनता हूं कि आप ठीक नहीं हैं। मैं माफी मांगता हूं कि आपको इन सबसे गुजरना पड़ा। आप बेस्ट हैं।'