एवोकाडो इस वक्त लोगों के लिए सिर्फ फूड नहीं बल्कि इमोशन बन चुका है। जो लोग हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं, वो अपनी डाइट में एवोकाडो को जरूर शामिल करते हैं। कोई एवोकाडो टोस्ट खाता है, तो कोई इसका सॉस, डिप या फिर सलाद के रूप में इस्तेमाल करता है। लोगों को लगता है कि एवोकाडो बेहद फायदेमंद होता है। ये बात सच है कि एवोकाडो बेहद गुणकारी है, लेकिन ये भी सच है कि कुछ लोगों को एवोकाडो खाने से नुकसान भी हो सकता है। एवोकाडो खाने से इन 5 तरह की समस्या वाले लोगों को परहेज करना चाहिए।
किडनी की समस्या
जिन लोगों को क्रोनिक किडनी की समस्या है उन्हें एवोकाडो नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें पौटेशियम होता है। ये ब्लड रेग्यूलेट करने में सहायक होता है और फ्लुइड बैलेंस में भी मदद करता है। वहीं, अगर आपको किडनी की समस्या है तो एवोकाडो खाने से हार्टबीट कम या ज्यादा हो सकती हैं। साथ ही मसल वीकनेस या किडनी पर जोर भी पड़ सकता है।
ब्लड क्लॉटिंग
एवोकाडो में भरपूर मात्रा में विटामिन मौजूद होते हैं। ऐसे में जो लोग ब्लड थिनर्स लेते हैं उन्हें ये एवोकाडो खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे उनके लिए ब्लड क्लॉटिंग का खतरा बढ़ जाता है।
पेट की समस्या
जिन लोगों का पेट खराब हो या उससे जुड़ी कुछ भी समस्या हो, तो उन्हें एवोकाडो को अवॉइड करना चाहिए। कुछ लोगों को एवोकाडो खाने के बाद असहज महसूस होता है और अगर आपको भी ऐसी कोई प्रॉब्लम है, तो आपको एवोकाडो या तो नहीं खाना चाहिए या एक सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
बढ़ते वजन का खतरा
एवोकाडो खाने से आपका वजन भी बढ़ सकता है। दरअसल, इसमें हेल्दी मोनोसैचुरेटेड फैट्स मौजूद होते हैं। मोनोसैचुरेटेड फैट्स हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं और इसमें कैलोरी भी हाई होती है। ऐसे में जरूरत से ज्यादा एवोकोडा खाने से वजन बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। तो अगर आप वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको एवोकाडो खाने से बचना चाहिए। वैसे एवोकाडो को अगर प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों के साथ डाइट में डाला जाए, तो इससे पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस करता है।
एलर्जी की समस्या
जिन लोगों को लेटेक्स एलर्जी है उन्हें एवोकाडो बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। इसे खाने से आपकी एलर्जी बढ़ सकती है और स्किन पर रैशेज, त्वचा सूजन और खुजली भी हो सकती है।