'बिग बॉस 20' में इस हफ्ते 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। आम्रपाली दुबे, लव गिल, उदिति सिंह, मनीष गोयल, अर्शिफा खान, गुल्लू और मैरी कॉम इस बार नॉमिनेट हुए हैं। इन सातों में से कोई एक इस हफ्ते इस शो से बाहर हो सकता है। अब इनके गेम प्ले को ध्यान में रखते हुए सोचते हैं कि किसके ऊपर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है। इस बार के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में कई ऐसे नाम हैं, जिनका गेम स्ट्रॉन्ग है और कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं जिन्हें शो में कुछ भी करते हुए देखा नहीं जा रहा। तो चलिए देखते हैं कि कौन कैसा खेल रहा है।

आम्रपाली और लव होंगी एविक्ट?

शुरुआत आम्रपाली दुबे से करते हैं, जो शो में किसी की प्रायोरिटी लिस्ट में नहीं आतीं। आम्रपाली दुबे के घर में दुश्मन तो कई हैं, लेकिन एक भी ऐसा दोस्त नहीं है जो उन्हें सपोर्ट करे या उन्हें सबसे ऊपर रखे। वो ग्रुप में कहीं गुम हो गई हैं। साथ ही उनका स्टैंड भी बदलता रहता है, जो खुद सलमान खान उन्हें समझाते हुए नजर आते हैं। हालांकि, उनकी फैन फॉलोइंग उन्हें इतना जल्दी शो से बाहर नहीं होने देगी। वहीं, लव गिल शो में ठीक-ठाक खेल रही हैं। वो एपिसोड में नजर भी आती हैं और लोगों का ध्यान भी खींच लेती हैं। ऐसे में उन्हें तो फिलहाल कोई खतरा नहीं होगा।

2 कंटेस्टेंट्स का फीका गेम बना चिंता 

अर्शिफा खान शो में एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट बनकर सामने आई हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनके काफी दीवाने हैं, ऐसे में अर्शिफा का अभी एविक्ट होने का सवाल ही खड़ा नहीं होता। गुल्लू में तो लोगों को वैसे ही विनर क्वालिटी नजर आ रही है। अब बचे 2 कंटेस्टेंट्स- मैरी कॉम और वाइल्ड कार्ड बनकर आए मनीष गोयल। ये दोनों ही शो में कोई खास कंट्रीब्यूशन दे नहीं पा रहे हैं। मैरी कॉम की एक लाइफ लाइन जा चुकी है और वो शो शो में दिखाई नहीं दे रहीं, तो इस हफ्ते उन्हें काफी खतरा हो सकता है। दूसरी तरफ मनीष तो घर में भीड़ का हिस्सा बनकर रह गए हैं। ऐसा लगता है कि वो शो में सिर्फ मेडिटेशन करने आए हैं।

आउट होने के किसके ज्यादा चांस?

मनीष के पास अभी दोनों लाइफ लाइन मौजूद हैं। ऐसे में हो सकता है कि इस हफ्ते कम वोटों की वजह से वो अपनी एक लाइफ खो बैठें। वैसे उदिति सिंह भी कम वोटों का शिकार हो सकती हैं, लेकिन उनका मेकअप और फैशन सेंस लोगों को पसंद आ रहा है। हो सकता है कि अपनी खूबसूरती के कारण उदिति एक और हफ्ता इस शो में टिक जाएं। बेघर होने का सबसे ज्यादा इस वक्त मैरी कॉम को है।