'बिग बॉस 20' के प्रीमियर की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 6 सितम्बर को सलमान खान का ये रियलिटी शो एक नए सीजन के साथ लौटने वाला है। अब शो शुरू होने से पहले ही मेकर्स ने पहले 2 कंटेस्टेंट्स रिवील कर दिए हैं। कलर्स और Jio Hotstar ने 2 नए प्रोमो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी कर दिए हैं। इन प्रोमो में 'बिग बॉस 20' की 2 हसीनाएं नजर आ रही हैं। मेकर्स ने इन दोनों कन्फर्म कंटेस्टेंट्स के फेस तो रिवील नहीं किए, लेकिन इनकी पहली झलक जरूर दिखा दी है। तो चलिए जानते हैं कि ये 2 कन्फर्म हुईं हसीनाएं कौन हैं?
'बिग बॉस 20' का इमोशनल प्रोमो
सबसे पहले एक हॉट एक्ट्रेस की झलक दिखाई गई है, जो अपने बारे में बताती हैं कि वो पंजाबी और हिंदी फिल्म में एक्टिंग कर चुकी हैं। वो उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा वक्त था, लेकिन इसके बाद इस हसीना की जिंदगी में प्यार की एंट्री हुई और फिर जो कुछ उनके साथ हुआ वो बताते हुए उनके आंसू निकल गए। कंटेस्टेंट ने रोते हुए टूटे दिल की कहानी सुनाई है। रिश्तों में धोखा खाने वाली ये एक्ट्रेस कौन हैं? अब फैंस इसे लेकर कयास लगा रहे हैं।
बादशाह की एक्स वाइफ की एंट्री पक्की
आपको बता दें, ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी हैं। ईशा रिखी ने हाल ही में कन्फर्म किया था कि वो और बादशाह ये रिश्ते खत्म कर अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। अब लगता है वो शो में इस शादी के टूटने का कारण भी रिवील करने वाली हैं। ईशा रिखी की एंट्री से न सिर्फ शो को TRP मिलेगी बल्कि बादशाह को लेकर एक बड़ी कंट्रोवर्सी भी खड़ी हो सकती है।
कनिका मान बनीं 'बिग बॉस 20' की कन्फर्म कंटेस्टेंट
दूसरे प्रोमो की बात करें तो उसमें एक बेहद खूबसूरत हसीना स्टेज पर डांस करती हुई नजर आ रही है। साइड लुक और आंखें देखते ही फैंस ने गेस कर लिया है कि वो कोई और नहीं बल्कि कनिका मान हैं। कनिका का नाम काफी दिनों से सामने आ रहा था। अब उनकी एंट्री पर भी मुहर लग गयी है। आपको बता दें, कनिका टीवी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। अब इन दोनों के बाद मेकर्स किसी एंट्री से पर्दा उठाते हैं ये जानने के लिए दर्शक भी बेताब बैठे हैं।