'बिग बॉस सीजन 20' में इस हफ्ते आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, मैरी कॉम, मनीष गोयल, लव गिल, अर्शिफा खान और गुल्लू इस नॉमिनेट हुए हैं। इन सातों के ऊपर एविक्शन का खतरा मंडरा रहा है। कुछ के पास दो लाइफ लाइन हैं, तो कुछ के पास महज एक ही लाइफ बाकि है। ऐसे में इस हफ्ते कोई एविक्शन होगा या बस किसी एक कंटेस्टेंट की एक लाइफ चली जाएगी, ये एक बवाल सवाल बना हुआ है। तो आपको बता दें, इस बार एक एविक्शन होना तय है। यानी एक कंटेस्टेंट को तो इस हफ्ते के वीकेंड का वार पर ये घर छोड़कर जाना ही होगा।
इस हफ्ते एक एविशन कन्फर्म
अब वो कौन होगा जिसका पत्ता 'बिग बॉस' से काटने वाला है वो नाम भी सामने आ गया है। आपको बता दें, इस बार नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स में से सबके ज्यादा खतरा मैरी कॉम और मनीष गोयल को है। ये दोनों शो में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं। इन दोनों के फैंस इस शो में नहीं बन रहे। सलमान खान भी दोनों को इस बात की चेतावनी दे चुके हैं। फिर भी दोनों की गेम को लेकर कोई अलग स्ट्रेटेजी देखने को नहीं मिली। ऐसे में अब एक का शो से बाहर होना कन्फर्म हो गया है।
कौन हुआ 'बिग बॉस' से बाहर?
आपको बता दें, अब मैरी कॉम 'बिग बॉस' से बाहर हो गई हैं। उनका एविक्शन हो चुका है। 'बिग बॉस' से जुड़ी अपडेट देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट से ये जानकारी सामने आई है कि मैरी कॉम वीकेंड का वार पर सबसे कम वोट्स मिलने के कारण शो से बाहर हो चुकी हैं। उनकी एक लाइफ पहले ही जा चुकी थी और इस बार सबसे कम वोट्स मिलने की वजह से उनका शो से टाटा-बाय-बाय हो गया। कुछ लोग इस खबर से दुखी हो सकते हैं क्योंकि मैरी कॉम की मासूमियत कुछ लोगों को काफी पसंद आ रही थी।
मैरी कॉम क्यों हुईं एविक्ट?
आपको बता दें, मैरी कॉम खुलकर गेम नहीं खेल रही थीं। वो न तो किसी की दोस्त और न ही किसी की दुश्मन थीं। सबसे साथ होकर भी वो शो में किसी की खास नहीं बन पाईं और किचन में काम करती रह गईं। जब ये शो शुरू हुआ था तो फैंस को उम्मीद थी कि उनकी एक बेहद दबंग और स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शायद यही कारण है कि इस हफ्ते मैरी कॉम शो से बाहर हो गईं।