सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में एक ही शख्स इस वक्त सोशल मीडिया पर रूल कर रहा है। रॉकस्टार बन काजी तौकीर ने सभी के दिल जीत लिए हैं। सोशल मीडिया पर सभी बिग बॉस फैंस इस वक्त काजी-काजी कर रहे हैं। उनकी बातें पहले दिन तो सभी को अटपटी लगी थीं, लेकिन अब वही बातें सभी को एंटरटेनिंग लग रही हैं। सलमान खान ने भी वीकेंड का वार एपिसोड में काजी तौकीर की जमकर तारीफें की हैं। हालांकि, अब बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान ने काजी तौकीर के लिए एक पोस्ट शेयर कर उनके एक एक्ट पर आपत्ति जताई है।
हिना खान ने काजी के लिए किया पोस्ट
हिना खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर काजी तौकीर पर मेंटल हेल्थ का इस्तेमाल एंटरटेनमेंट के लिए करने का आरोप लगाया है। हिना खान ने वैसे तो अपने इस पोस्ट में काजी को सपोर्ट ही किया है, लेकिन उन्हें बस इस बात से परेशानी है। हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर नोट शेयर करते हुए लिखा, 'एक साथी कश्मीरी होने के नाते, मैं वाकई बहुत खुश और प्राउड हूं कि काजी तौकीर इतने सालों बाद एक बार फिर रॉकस्टार बनकर लोगों के दिल जीत रहे हैं।'
मेंटल हेल्थ वाले मुद्दे पर जताई नाराजगी
हिना खान ने आगे लिखा, 'अभी तक उन्होंने यही दिखाया कि नोटिस होने के लिए हर बार झगड़ा करना जरूरी नहीं है। मैं उम्मीद करती हूं कि वो इसी जोश के साथ हमें एंटरटेन करते रहेंगे और उस रास्ते से नहीं भटकेंगे जिससे उन्हें इतना प्यार और तारीफ मिल रही है। बस एक चीज से मैं सहमति नहीं रखती और वो है कभी-कभी मेंटल या फिजिकल बीमारी का एंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल करना। मेरी चाहती हूं कि वह इसके बिना भी ये कर सकें। बाकी तो वो बहुत बढ़िया हैं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। वो ऐसे ही शाइन करते रहें और कश्मीर को गर्व महसूस करवाएं। जाओ और जीतकर आओ।'
सभी के पसंदीदा कंटेस्टेंट बने काजी
हिना खान का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने शो शुरू होते ही अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट दिखा दिया है। आपको बता दें, काजी सिर्फ हिना खान ही नहीं बल्कि पूरे देश के फेवरेट बने हुए हैं। उनके अलग-अलग अंदाज को देखकर दर्शक भी एंटरटेन हो रहे हैं। सभी को इस वक्त काजी से काफी उम्मीदें हैं। ऐसा लग रहा है जैसे ये शो उन्हीं के कंधों पर टिका हुआ है।