'बिग बॉस' में नकुल धुल और गुल्लू के बीच जो झगड़ा हुआ उससे पूरा घर हिल गया। एक तरफ नकुल थे और दूसरे तरफ सारे घरवाले और बीच में स्काउट लटके हुए थे। वहीं, नकुल के जाने के बाद भी ये विवाद खत्म नहीं हुआ और घरवालों ने अपना गुस्सा लव गिल पर निकालना शुरू कर दिया। आसिफ खान, काजी तौकीर और यंग ने लव को जमकर बातें सुनाई और उन पर जमकर कीचड़ उछाला। जिसके मन में जो आया उसने लव को वो सुना दिया। न तो किसी ने उन्हें समझने की कोशिश की और न ही किसी बात का लिहाज रखा। 

लव के खिलाफ क्यों हुआ पूरा घर?

आपको बता दें, नकुल की शो से एग्जिट से 5 मिनट पहले लव उनके पास जाकर बैठी थीं। जैस ही लव सोफे पर जाकर नकुल के पास बैठीं, काजी ने उनके खिलाफ यंग के कान भरने शुरू कर दिए और इतने में ही आसिफ आए और वो भी लव को गलत ठहराने लगे। काजी जिस तरह से बोल रहे थे कि लव ये क्या कर रही हैं और वहां क्यों बैठी हैं, ये अच्छा नहीं लग रहा- उनकी बातें सुनकर लग रहा था कि लव वहां नकुल से फ्लर्ट करने गई हैं। आसिफ और यंग भी बार-बार लव को वहां से उठने के लिए बोलते हुए नजर आए। 

पूरे घर ने लव पर लगाई तोहमत 

हालांकि, लव ने कोई गलत बात नहीं की थी। वीओ तो बस नकुल को अकेले गिल्ट में देखकर उन्हें समझने गई थीं कि गलती उनकी है। लव ने ये कहा था कि गुल्लू की गर्दन पर निशान हैं और ये सुनकर नकुल ने उन्हें अपने हाथ की चोट दिखाई थी। बात बस इतनी सी थी और पूरा घर लव पर राशन पानी लेकर चढ़ गया। आसिफ ने लव की सेफ्टी का बहाना बनाकर नेशनल टीवी पर न सिर्फ उनका तमाशा बनाया, बल्कि उनकी इज्जत की धज्जियां उड़ा दीं। हर कोई लव पर सवाल उठता हुआ नजर आया। आसिफ ने तो सबके सामने लव को गवार बता दिया और बार-बार उन्हें अटेंशन की भूखी कहते हुए नजर आए। आसिफ को देखकर ऐसा लगा कि ऐसा दोस्त होने से बेहतर दुश्मन होना है। 

घरवालों ने की लव को चलाने की कोशिश  

कनिका, यंग और अर्शिफा खान ने भी नकुल से झगड़े के बाद बात की थी, लेकिन इन तीनों पर कोई भी चिल्लाया नहीं। सारे आरोप बस लव गिल पर लगे। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या लव किसी की गुलाम हैं? क्या वो खुद इस बात का फैसला करने का हक नहीं रखती कि उन्हें किससे बात करनी है और किससे नहीं? उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं, कहां बैठना चाहिए और कहां नहीं? इस बात का फैसला क्या उनके लिए बाकी घरवाले करेंगे। बाकी सब करें तो ठीक, लेकिन जब लव अपनी मनमानी करती हैं तो उन्हें गवार कहकर चुप करवाने और गलत ठहराने की कोशिश की जाती है। जिस तरह से इस बर्ताव पर लव ने आंसू बहाए हैं, वो देखकर दर्शकों के दिल पिघल गए हैं। अब फैंस का कहना है कि इस मुद्दे को सलमान खान को वीकेंड का वार पर जरूर उठाना चाहिए।