सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का आगाज हो चुका है। ये शो शुरू होते ही फैंस को बड़े धमाकों का इंतजार था। इस शो की खासियत ही ये है कि इसमें कलेश होते हैं। हालांकि, प्रीमियर एपिसोड में लव गिल और रिया अहीर के अलावा कोई खास नोकझोंक नजर नहीं आई। इन दोनों ने स्टेज पर एक-दूसरे को रोस्ट किया था। दोनों के बीच जुबानी हमले को देख फैंस को भी काफी मजा आया। इसके अलावा सभी लोग एक-दूसरे से घुलते-मिलते ही नजर आए। पहले एपिसोड में तो कोई खास लड़ाई देखने को नहीं मिली, लेकिन आज के एपिसोड में बड़ा धमाका हो सकता है।
आते ही बिग बॉस में माही ने किए झगड़े
पहले ही दिन माही विज कई घरवालों की नाक में दम करने वाली हैं। वो ना सिर्फ लोगों को ऑर्डर्स देंगी बल्कि उनके साथ भिड़ने भी वाली हैं। माही ने खुद स्टेज पर सलमान खान के सामने ये बात बोली थी कि उन्हें एंगर इशू हैं और वो गुस्सा हो जाती हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि वो शो में सबसे काम करवा लेंगी। अब काम को लेकर भी माही बाकी कंटेस्टेंट्स से भिड़ती नजर आने वाली हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में वो लोगों को ताने मारती हुई नजर आ रही हैं।
ईशा रिखी पर माही ने मारा आर्डर
माही विज अपने पर्सनल काम के लिए अमन गांधी को कहती हैं, लेकिन वो उनसे प्लीज कहकर रिक्वेस्ट करने के लिए कह देते हैं। इसके बाद माही विज उनसे उखड जाती हैं और गुस्से में उन्हें कहती हैं- 'ये भी तो कर रहा है, तुझे बड़ी प्लीज चलिए। प्लीज बोलूं तुझे,चल हट।' ये सुनकर अमन गांधी का मुंह उतर जाता है। इसके बाद माही एक और पंगा लेती हैं। वो ईशा रिखी के पास जाती हैं और कहती हैं- ईशा तुझे चाय बनानी आती है, कड़क?' इसके जवाब में ईशा कहती हैं- आती है लेकिन...।' तभी माहि बीच में तना मारते हुए कहती हैं- 'यार तुम लड़कियां हो, चाय तो आती होगी न?'
ईशा ने माही की बोलती की बंद
ईशा को भी माही का ये रवैया रास नहीं आता और वो उन्हें पलटकर जवाब देते हुए कहती हैं- 'तो तुम क्या हो?' साथ ही बहस में ईशा ये भी कह देती हैं कि 'ज्यादा शानी मत बन, चल।' सके बाद माही घर कि एक और कंटेस्टेंट को पकड़ लेती हैं। जैसे ही अर्शिफा खान गार्डन एरिया में आती हैं, माही उन्हें भी कह देती हैं- 'तू आ गई, उबलने दे उसे थोड़ा।' ये कहकर माही खुद तो बैठ जाती हैं, लेकिन अर्शिफा खान को काम पर लगा देती हैं। ये बात अर्शिफा को पसंद नहीं आती और वो किचन में जाकर अमन और आसिफ खान से उनकी शिकायत करती हैं।
🚨 Tomorrow’s Promo - And on the very first day, Mahhi Vij’s behaviour starts irritating the contestants as she goes around ordering everyone! #BBTak #BiggBoss20 pic.twitter.com/Ee8o3VKYln
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 6, 2026
अर्शिफा खान और अमन गांधी भी आए तंग
अर्शिफा खान, अमन गांधी और ईशा रिखी को माही विज से अच्छी वाइब नहीं आ रही। ईशा ने तो ये तक कह दिया, 'वो जब से आई है न तुम मेरी चाय बनाओ, मेरे कपड़े लगाओ, शुक्र है ये नहीं बोला कि मेरे अंडर गारमेंट्स धो दो।' अब माही कि इन हरकतों से एक ही दिन में 3 कंटेस्टेंट्स नाराज हो चुके हैं। ऐसा लग रहा है वो पूरे घर को अपने सिर पर उठा लेंगी।