'बिग बॉस' के घर में नकुल धुल और गुल्लू के बीच हाथापाई हुई है। दोनों के बीच बहस बढ़कर मारपीट पर जा पहुंचीं और पूरा घर उन दोनों को रोकने के लिए पहुंच गया। इस दौरान गुल्लू से ज्यादा से अग्रेसिव तो माही विज नजर आईं। झगड़े के बाद पूरे एपिसोड में माही विज को गुस्से में चिल्लाते हुए देखा गया। गुल्लू तो एक पल को शांत हो गए थे, लेकिन माही ने ऐसा बर्ताव किया जैसे नकुल ने गुल्लू को नहीं उन्हें मारा हो। सभी कंटेस्टेंट्स इस माहौल में माही को शांत करवाते हुए नजर आए। 

नकुल और गुल्लू की लड़ाई में माही ने मारा चांटा

ऐसा लग रहा है जैसे वो इस झगड़े में अपना आपा खो बैठी हों। माही विज लगातार नकुल को प्रवोक कर रही थीं और फिर से फाइट शुरू करवा रही थीं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उसके बाद तो उनका मजाक ही बन गया है। माही विज पर हिंसा करने के आरोप भी लग रहे हैं। दरअसल, अब एक वीडियो सामने आया जिसमें माही को नकुल पर हाथ उठाते हुए देखा जा सकता है। जब नकुल और गुल्लू एक-दूसरे पर चार्ज कर रहे थे, तो वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स इन दोनों को छुड़वाने की कोशिश कर रहे थे। 

माही का वीडियो वायरल 

इस बीच माही ने कुछ ऐसा किया कि उनकी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और एपिसोड ऑन एयर होने के बाद क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में माही को पीछे से नकुल को मारते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही मौका मिलता है वो बेहद गुस्से में नकुल को मारते हुए नजर आ रही हैं। अब देखा जाए तो ये भी हिंसा ही है। भले ही भीड़ में गरमागरमी के माहौल में नकुल को पता नहीं चल पाया कि उन्हें माही ने मारा है, लेकिन फैंस की नजरों से कुछ नहीं छिप पाता। 

क्या माही पर होगा एक्शन?

माही की इस हरकत पर अब उनका मजाक उड़ रहा है। साथ ही कुछ लोग माही के एविक्शन की भी डिमांड कर रहे हैं। भीड़ में उन्होंने जिस तरह से अपना हाथ सेका है उसका वीडियो सोशल मीडिया पर गदर मचा रहा है। अब इस पर कोई एक्शन लिया जाता है या नहीं, ये देखना होगा। अब इस वीडियो को देख लोग सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं।