'बिग बॉस 20' में माही विज और यंग का रिश्ता बिगड़ चुका है। ये दोनों एक-दूसरे को अक्सर ताने मारते हुए नजर आते हैं। दोनों अपनी प्रॉब्लम्स को सुलझाने की कोशिश ही नहीं कर रहे। अक्सर टास्क या घर की किसी लड़ाई में इन दोनों के बीच तकरार देखने को मिल जाती है। कभी यंग इनडायरेक्ट तरीके से माही को ताना मारते हैं, तो कभी माही उन्हें बातें सुनती हुई नजर आती हैं। अब ये दोनों एक बार फिर झगड़े में एक-दूसरे को नीचा दिखाने वाले हैं। 'बिग बॉस' के नए प्रोमो में माही और यंग की तू तू मैं मैं दिखाई दे रही है। 

माही और यंग में हुआ झगड़ा 

माही पहले तो गार्डन एरिया में किसी से यंग की चुगली करती हुई नजर आती हैं। वो कहती हैं- 'मुझे बोलता है सामने नहीं खेलती, अरे तू आ न सामने। वो 6 फुटिया के समने 5 फुटिया लड़की लड़ ली, तू तो कुछ कर भी नहीं पाया।' इसके बाद किचन एरिया में माही और यंग का जमकर झगड़ा होता है। यंग इस बात की शिकायत करते हैं कि माही पीठ पीछे बातें करती हैं। दोनों की इस बहस में माही ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद ऐसा लग रहा है जैसे वो औरतों हो ही नीचा दिखाई रही हों। 

माही ने यंग की पैंट पर किया कमेंट 

माही ने कहा- 'छाती ठोककर मर्द बनो पहले! औरतों वाले काम बंद करो।' अब यंग कौन-से ऐसे औरतों वाले काम कर रहे हैं जो गलत होते हैं, ये वाकई सोचने वाली बात है। उनके इस ताने से समझ नहीं आ रहा कि माही यंग को ताना मार रही हैं या फिर वो औरतों को नीचा दिखा रही हैं। इतना ही नहीं माही ने इस लड़ाई में एक और ऐसी बात कही है जो सुनने में अच्छी नहीं लग रही। माही ने आगे यंग को कहा- पैंट गिर जाएगी तेरी, पैंट संभाल... पैंट।' ये सुनकर यंग भी यही बोलते हैं कि वो क्यों उनकी पैंट की टेंशन ले रही हैं। 

नकुल को लेकर भी की थी भद्दी टिप्पणी 

आपको बता दें, माही इससे पहले भी यंग की पैंट को लेकर कमेंट कर चुकी हैं। वो इस शो में कुछ भी बोलने या करने से पहले एक बार भी सोच नहीं रही हैं। अब पैंट को लेकर किया गया उनका ये कमेंट सुनने में भद्दा लग रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे वो यंग को कम वजन के लिए बॉडी शेम कर रही हैं। इससे पहले माही का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ है जिसमें वो नकुल को मारती हुई नजर आ रही हैं। अपनी इस हरकत के बाद वो इस पर घरवालों के सामने कूल बनने की कोशिश करती हुई भी दिखाई दीं। माही ने इस दौरान सबके सामने ये भी कहा कि नकुल की चड्डी उतार देनी चाहिए थी। किसी ने भी इस बात पर आपत्ति नहीं जताई। अगर किसी लड़के ने ऐसी बात किसी लड़की के लिए कही होती तो घर में बवाल हो जाता।