'बिग बॉस सीजन 20' में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो गई है। इस बार शो में एमसी मैरी कॉम से लेकर कनिका मान तक कई मशहूर सेलेब्स नजर आ रहे हैं। TRP बढ़ाने के लिए पंजाबी, बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के अलावा मेकर्स ने ओटीटी से भी कंटेस्टेंट्स लाकर फैंस को शो देखने पर मजबूर कर दिया। अब जिसने प्रीमियर एपिसोड देख लिया उसे तो शायद पता होगा, लेकिन जिसने ये एपिसोड मिस कर दिया वो फैंस जानना चाहते हैं कि इस बार सबसे फेमस कंटेस्टेंट कौन है? तो चलिए आपको सभी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के हिसाब से इनकी पॉपुलैरिटी बताते हैं। 

कनिका मान से लेकर मैरी कॉम तक के फॉलोअर्स

सबसे पहले शो में कनिका मान की एंट्री हुई थी, तो शुरुआत भी उन्हीं के साथ करते हैं। कनिका मान ने टीवी के साथ-साथ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में भी काफी नाम कमाया है। कई सालों की मेहनत के बाद अब उनके इंस्टाग्राम पर 7.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एमसी मैरी कॉम जो न सिर्फ 6 बार की वर्ल्ड एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियन रही हैं, बल्कि उन्होंने साल 2012 में ओलंपिक कांस्य पदक भी जीता था और तो और उनकी जिंदगी पर फिल्म तक बन चुकी है, जिसमें उनका किरदार खुद प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था। इतनी महान शख्सियत को इंस्टाग्राम पर महज 2 मिलियन लोग ही फॉलो करते हैं। 'मिर्जापुर', ' जामतारा', 'पंचायत' और 'पाताल लोक' जैसी सीरीज में नजर आ चुके एक्टर आसिफ खान को इंस्टा पर 238K लोग फॉलो करते हैं। 

आम्रपाली दुबे भी रह गए पीछे 

'फेम गुरुकुल' के विनर रह चुके पॉपुलर सिंगर काजी तौकीर को इंस्टा पर 174K लोग ही फॉलो करते हैं। वहीं, बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी इस वक्त काफी लाइमलाइट में हैं। इस कंट्रोवर्सी के बाद उनके 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। भोजपुरी की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे के पास 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रोहेड खान जो ऑस्ट्रिया से हैं उनके भी 31.6K फॉलोअर्स ही हैं। पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल भी 615K आंकड़े को पार नहीं कर पाई हैं। रैपर हर्ष मचारे उर्फ यूंग डीएसए के इंस्टाग्राम पर 127K फॉलोअर्स हैं। तन्मय सिंह उर्फ स्काउट को इंस्टा पर 4.4 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। 

View this post on Instagram
A post shared by Sayyed Arishfa Khan (@arishfakhan138)


अर्शिफा खान के पास हैं सबसे ज्यादा फॉलोअर्स

अर्शिफा खान काफी साल से टीवी और सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वो एक कंटेंट क्रिएटर हैं और सबसे पॉपुलर इस सीजन में वही हैं। अर्शिफा खान के पास इंस्टाग्राम पर 29.1 मिलियन फैंस हैं। इसी के साथ वो बिग बॉस की सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली कंटेस्टेंट हैं। उनके अलावा शो में माही गिल, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, उदिति सिंह, अमन गांधी और रिति तिवारी जैसे सेलेब्स भी हैं। हालांकि, इनमें से कोई भी अर्शिफा खान को इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में टक्कर नहीं दे पा रहा।