इस वक्त एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है नकुल धुल। 'बिग बॉस' के घर में नकुल ने जो हंगामा किया है फैंस उसे अभी तक भूल नहीं पाए हैं। नकुल ने दो दिन में ही 'बिग बॉस' के घर का सबसे बड़ा नियम उल्लंघन किया है। घर में मारपीट करना मना है और गुल्लू को मारकर नकुल ने ये बड़ी गलती कर दी। जिसके बाद पूरे घर ने एक साथ आकर मेकर्स से नकुल को शो से निकालने की अपील की। 'बिग बॉस' ने फौरन एक्शन लेते हुए नकुल के लिए घर का दरवाजा खोल दिया। अब एग्जिट के बाद नकुल ने पहला पोस्ट शेयर किया है। 

एविक्शन के बाद आया नकुल का पोस्ट 

नकुल धुल का पहला पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी जर्नी की बात करते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स का मजाक उड़ा डाला है। नकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उस दौरान की है जब नकुल को समझ आ चुका था कि उनसे गलती हो गई है और घरवाले उन्हें कॉर्नर कर चुके थे। ऐसे में वो अकेले गार्डन एरिया में बैठकर पछता रहे रहे। अब इसे शेयर करते हुए नकुल ने लिखा है- 'अपने 2 दिन उनके 100 दिन पर भारी हैं।'

नकुल ने अपनी 2 दिन की जर्नी को बताया बेहतर 

वैसे भले ही नकुल ने शो में गलती की है, लेकिन वो जो पोस्ट में कह रहे हैं वो गलत नहीं है। नकुल ने 2 दिन में ही गेम में जान फूंक दी थी। वो घरवालों के झगड़े करवा रहे थे, लोगों को अपनी लिमिट्स बता रहे थे और गेम में फन एलिमेंट जोड़ते हुए दिखाई दिए थे। नकुल ने शो को 2 दिन में ही इतना एंटरटेनिंग बना दिया कि लोग इसे देखने पर मजबूर हो गए। नकुल की गलती होने के बावजूद उन्हें सोशल मीडिया पर सपोर्ट मिला क्योंकि उन्होंने कम से कम इस बात का एहसास तो किया। साथ ही नकुल ने अपना गुस्सा और ईगो साइड रखकर गुल्लू से सुलह करने की भी कोशिश की।  

अकेले सब पर भारी पड़े नकुल 

जब वो अकेले बैठे थे तब भी उनका ऑरा ऐसा था कि कैमरे उन्हीं की तरफ था। बाकी घरवालों के मुकाबले वो अकेले भी ज्यादा सेंसिबल बातें करते हुए नजर आ रहे थे। नकुल की इन खूबियों को दर्शकों ने काफी पसंद किया और ऐसे में उनका ये दावा सही साबित हो रहा है। इस सीजन में कंटेस्टेंट्स थोड़े फीके नजर आ रहे हैं। नकुल की वजह से ही अब ये सीजन याद रखा जाएगा।