'बिग बॉस सीजन 20' में नकुल धुल को 2 दिन में ही शो से बाहर कर दिया गया है। गुल्लू के साथ हुए झगड़े की सजा मेकर्स ने उन्हें घर के दरवाजे खोलकर दी। अचानक हुए इस एविक्शन की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लोग अभी तक नकुल धुल के एविक्शन से मूव ऑन नहीं कर पाए हैं। फैंस उनकी शो में वापसी की मांग कर रहे हैं। साथ ही इंटरनेट पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि नकुल धुल को मेकर्स ने शो से बाहर नहीं किया, बल्कि उन्हें सीक्रेट रूम में रखा गया है। अब इन अफवाहों को सच साबित करता हुआ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सीक्रेट रूम से नकुल का वीडियो वायरल
इंटरनेट पर अब एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नकुल धुल 'बिग बॉस' के घर में ही दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नकुल को सीक्रेट रूम में बैठे हुए देखा जा सकता है। वो हेडफोन लगाकर घरवालों कि बात सुन रहे हैं। ये वीडियो देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। कई लोग थे जो इस बात की उम्मीद कर रहे थे कि मेकर्स उन्हें एविक्ट करने की जगह सीक्रेट रूम में डाल दें। अब इस वीडियो को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है जैसे दर्शकों का ये सपना पूरा होने वाला है।
मेकर्स ने नहीं की पुष्टि
आपको बता दें, अभी तक नकुल का सीक्रेट रूम से जुड़ा कोई ऑफिशियल वीडियो सामने नहीं आया है। न तो मेकर्स और न ही नकुल धुल की टीम की तरफ से सीक्रेट रूम से जुड़ा कोई कन्फर्मेशन आया है। ऐसे में इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि नकुल वाकई 'बिग बॉस सीजन 20' में वापसी करेंगे ये नहीं। साथ ही इस वीडियो के असली होने पर भी शक है। हो सकता है कि नकुल धुल का सीक्रेट रूम वाला वीडियो AI की मदद से बनाया गया हो। वैसे भी आजकल AI वाले नकली वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
क्या AI से बना वीडियो?
अगर आप नकुल के वीडियो को देखेंगे तो इसमें भी एक बात आपको खटक सकती है। ये कुछ सेकंड का वीडियो है और इसमें नकुल हर काम बेहद ही स्पीड के साथ करते हुए नजर आ रहे हैं। नकुल पहले हेडफोन उतारते हैं और फिर दूध का एक सिप लेकर बेड पर लेट जाते हैं और ब्लैंकेट ओढ़कर सो जाते हैं। ये स्पीड देखकर साफ समझ आ रहा है कि ये AI की मदद से बनाया गया वीडियो है। सब कुछ इतना जल्दी-जल्दी हो रहा है, ऐसा अक्सर AI वीडियो में देखने को मिलता है। ऐसे में इस वीडियो के असली होने पर भी आशंका है।