'बिग बॉस 20' में एक मजेदार ट्विस्ट आने वाला है। मेकर्स अब घरवालों के साथ उन्हीं का खेल खेलेंगे और उन्हें मात भी देंगे। इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। हर बार जब भी नॉमिनेशन होते हैं, तो घरवाले तो तूफान खड़ा करते ही हैं, लेकिन इस बार असली तूफान तो बिग बॉस लेकर आएंगे। मेकर्स ने लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया है। इस प्रोमो में नॉमिनेशंस की प्रक्रिया होती हुई नजर आ रही है।
नॉमिनेशन टास्क में आया ट्विस्ट
नॉमिनेशन में इस बार ट्विस्ट ये होगा कि पहले तो मेकर्स सभी कंटेस्टेंट्स को एक साथ बुलाकर नॉमिनेशन टास्क करेंगे। हालांकि, हर बार कंटेस्टेंट्स को एक-एक कर कांफ्रेंस रूम में बुलाकर मेकर्स उनसे 2 नाम और उसके कारण जानते हैं। वहीं, इस बार नॉमिनेशन टास्क सबके सामने होगा। एक टेबल पर बैठकर सभी अपने 2 नाम बताएंगे जिन्हें वो नॉमिनेट करना चाहते हैं। इस दौरान सभी एक-दूसरे पर आरोप लगाएंगे लेकिन इस टास्क के आखिर में बिग बॉस गुगली फेंकने वाले हैं। आखिर में ये टास्क रद्द किया हो जाएगा।
नॉमिनेशन टास्क क्यों हुआ रद्द?
दरअसल, कुछ लोग घर के सबसे अहम नियमों को उल्लंघन कर रहे थे और इस पर बिग बॉस ने एक्शन लिया है। बिग बॉस से जुड़ी जानकारी देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट से अपडेट मिला है कि आसिफ खान, हर्ष मचारे उर्फ यंग डीएसए, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट और रोहेद खान ने एक ऐसी गलती कर दी, जिसके बाद बिग बॉस को ये आस्क यही रद्द करना पड़ा। हुआ ये कि ये चारों साथ बैठकर नॉमिनेशन डिसकस कर रहे थे, जो नियमों का उल्लंघन है। नॉमिनेशन को लेकर प्लानिंग करना की अनुमति इस शो में नहीं है। ऐसे में बिग बॉस ने टीवी पर इन चारों का डिस्कशन न सिर्फ सभी घरवालों को दिखाया बल्कि उन्हें सजा भी सुना दी।
इस हफ्ते कौन होगा नॉमिनेट?
मेकर्स ने नियम तोड़ने पर इन चारों को नॉमिनेट कर दिया और बाकी घरवाले नॉमिनेशन से सीधे-सीधे बच गए। वहीं, यंग डीएसए घर के कैप्टन हैं तो वो भी नॉमिनेट नहीं हुए। यानी इस हफ्ते सिर्फ 3 लोग नॉमिनेट हुए हैं- आसिफ खान, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट और रोहेद खान। इस नॉमिनेशन के बाद घर में खूब हंगामा भी देखने को मिलेगा। कनिका को मौका मिल जाएगा कि नियम उल्लंघन के नाम पर वो यंग डीएसए से भीड़ सकती हैं। गुल्लू, काजी और अमन भी इन चारों को सवालों के घेरे में डालकर झगड़ा कर सकते हैं। यानी आसिफ खान, हर्ष मचारे उर्फ यंग डीएसए, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट और रोहेद खान की समझदारी उन पर भारी पड़ने वाली है।