'बिग बॉस सीजन 20' के रॉकस्टार तो काजी तौकीर ही हैं। काजी को शो की शुरुआत से ही काफी पसंद किया जा रहा है। वो लोगों को सबसे एंटरटेनिंग लग रहे हैं। सलमान खान खुद काजी की तारीफ करते नहीं थकते। लेकिन अब क़ाज़ी शो में कुछ मर्यादा पार करते जा रहे हैं। पहले इस रियलिटी शो में काजी ने मेंटल हेल्थ जैसे इशू का मजाक बनाया। इसके बाद अब वो 'लॉलीपॉप' वाले कमेंट को लेकर सबके निशाने पर आए और अब तो सारी हदें ही पार हो गई हैं। इस बार काजी ने स्काउट के कान में थूककर इतनी घटिया हरकत की है कि उन्हें माफ नहीं किया जा सकता। 

काजी ने स्काउट के कान में थूका 

नॉमिनेशन टास्क में काजी और स्काउट के बीच काफी बहस हुई थी। दोनों ने अपने झगड़े से बाकी घरवालों की नाक में भी दम कर दिया था। हालांकि, कुछ देर बाद ही दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। स्काउट और काजी मस्ती कर रहे थे और एक-दूसरे को गले भी लगा रहे थे। इसी दौरान मजाक-मजाक में काजी ने स्काउट के कान में थूक दिया। ये घिनौनी हरकत करने के बाद वो अपने दोस्तों के बीच इस बात को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दिए। 

दोस्तों के सामने किया थूकने का फ्लेक्स 

उन्होंने माही विज, गुल्लू, अमन गांधी और मनीष के सामने खुद ये बात एक्सेप्ट की कि उन्होंने सोच-समझकर स्काउट के कान में थूका था। इसके बाद स्काउट किस तरह अपना कान साफ कर रहे थे, काफी इस बात पर भी मजे लेटे हुए दिखाई दिए। ये बात सुनने में नकुल धूल के साथ-साथ ऑडियंस को भी बेहद खराब लग रही थी। हालांकि, वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स इस बात पर हंसते हुए नजर आए। किसी ने भी काजी को ये नहीं कहा कि उन्होंने कुछ गलत किया है। 

शर्मनाक हरकत पर दोस्तों ने दिया काजी का साथ 

काजी को किसी ने न समझाने की कोशिश की और न ही उन्हें गलत ठहराया गया। बल्कि सबकी हंसी तो ये दिखा रही थी कि काजी ने कोई महान काम किया है। अब इस पर सलमान खान को तो बात करनी ही चाहिए। किसी के कान में थूकने से घटिया काम क्या हो सकता है। नेशनल टीवी पर एंटरटेनमेंट के नाम पर जो हो रहा है वो बेहद शर्मनाक है।