'बिग बॉस सीजन 20' में 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी हैं। मनीष अभी शो का हिस्सा हैं, जबकि नकुल धुल को हिंसा के आरोप में 'बिग बॉस' खुद शो से बाहर कर चुके हैं। अभी वाइल्ड कार्ड एंट्री को 1 हफ्ता भी नहीं हुआ कि तीसरे वाइल्ड कार्ड को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अब इस शो में एक और कंटेस्टेंट नजर आ सकता है। खुद एक सेलिब्रिटी ने सोशल मीडिया पर अपने शो में शामिल होने का हिंट दे दिया है। ये कंटेस्टेंट फंस को बेहद पसंद आ सकता है क्योंकि उसके तर इसी शो से जुड़े हुए हैं। अब वो कौन है चलिए जानते हैं।
एक्स कंटेस्टेंट बनकर आएगा वाइल्ड कार्ड?
दरअसल, 'बिग बॉस 20' के ही एक एक्स कंटेस्टेंट के शो में दोबारा एंट्री लेने की खबरें सामने आ रही हैं। रोहेद खान तो आपको याद ही होंगे। इस शो की शुरुआत में वो भी इस घर का हिस्सा थे, लेकिन रोहेड़ शो में ज्यादा कुछ खास करते हुए नजर नहीं आए। वो बस स्काउट, यंग और आसिफ खान के साथ बैठे हुए दिखाई देते थे। इसलिए वोटों की कमी के कारण उसी शो से बाहर होना पड़ा था। वहीं, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अपनी 'बिग बॉस 20' में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर हिंट दे दिया है।
रोहेद खान की तस्वीर से मिला हिंट
रोहेद खान ने एक कार्ड के साथ पोज देते हुए तस्वीर शेयर की है। इस कार्ड पर वाइल्ड लिखा है। इसे शेयर करते हुए रोहेद खान ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा फेवरेट कार्ड- वाइल्ड कार्ड।' अब इसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि रोहेद खान फिर से शो में नजर आ सकते हैं। उनके इस पोस्ट पर लोगों के मिक्सड रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं रोहेद को कोई विल्दा कार्ड में भी नहीं देखेगा। तो किसी का कहना है कि उनके शो में कंट्रीब्यूशन 0 था। वहीं, जिस डिग्निटी से रोहेद ने शो में खेला था, उसकी तारीफ करते हुए कुछ लोग उनकी एंट्री को लेकर एक्साइटमेंट दिखा रहे हैं।
काजी के खिलाफ रोहेद ने उठाई आवाज
आपको बता दें, रोहेद के शो में आने से स्काउट और यंग का ग्रुप फिर से मजबूत हो सकता है। हाल ही में स्काउट के कान में थूककर काजी ने जो घटिया हरकत की है उसके खिलाफ भी रोहेद खान ने आवाज उठाई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर साफ कहा कि उन्हें थूक से प्रेग्नेंट करने वाले, लॉलीपॉप खिलाने वाले, गंजी गुड़िया वाले और कान में थूकने वाले लोग पसंद नहीं हैं। उन्होंने इस वीडियो में काजी और उनके साथ हंसने वाले लोगों को भी फटकार लगाई है।