'बिग बॉस 20' में राशन टास्क में जो बवाल हुआ वो अभी तक चल रहा है। 6 कंटेस्टेंट्स ने राशन के लिए अर्शिफा खान की एक लाइफ की कुर्बानी दे दी। इस टास्क में आपसी सहमति से कंटेस्टेंट्स को ये बताना था कि राशन के बदले वो किसकी लाइफ लेना चाहेंगे और मेकर्स ने पहले ही क्लियर कर दिया था कि ये टास्क रद्द नहीं होगा। ऐसे में वोटिंग के जरिए सभी कंटेस्टेंट्स एक नाम तय कर रहे थे। इस दौरान सबसे ज्यादा वोट्स अर्शिफा खान के लिए आए और उनके सबसे खास दोस्त उदिति सिंह और अमन गांधी ने इस बात का विरोध भी नहीं किया।
अमन और उदिति की दोस्ती पर उठे सवाल
ये मुद्दा कनिका मान, यंग और माही विज ने खुलकर उठाया था। उन्होंने अमन और उदिति से सवाल भी किए उन्होंने टास्क के दौरान ये क्यों नहीं कहा कि वो अर्शिफा खान की लाइफ लेने के इस फैसले से असहमत हैं। अगर वो असहमती जताते तो अर्शिफा खान की लाइफ बच सकती थी। हालांकि, इस दोनों ये दोनों खुद को डिफेंड करते हुए नजर आए और अपनी दोस्ती को बचने के लिए उल्टा अर्शिफा खान को ही बोल दिया कि घरवाले उनकी दोस्ती तुड़वाने के लिए ये बातें कर रहे हैं। अब यही सवाल सलमान खान वीकेंड का वार पर उठाने वाले हैं।
अमन को सलमान ने घेरा
सलमान खान ने सीधा अर्शिफा खान को बताया कि उन्हें ये बात खटकी कि उनके दोस्तों ने तुरंत उनका सपोर्ट नहीं किया। 6 वोट्स अर्शिफा के खिलाफ थे, लेकिन 7 तो फ्री थे। यानी अर्शिफा के दोस्त थोड़ा समय ले सकते थे। इसके बाद सलमान ने अमन और उदिति को स्टैंड न लेने पर भी सवाल पूछा। तब अमन ने टाइम और नंबर ऑफ वोट्स की बात की तो सलमान ने सीधा पूछा कि क्या उन्होंने मैथ्स की बात की? इतना ही नहीं सलमान ने उदिति को तो जमकर फटकार लगाई है। सलमान ने कहा कि उदिति तो एक कदम और आगे चली गईं। उन्होंने स्काउट से कहा था कि जल्दी करें और टाइम रोक दें।
उदिति का हुआ पर्दाफाश
अब इस पर सलमान ने उनकी चालाकी पकड़ ली है। दरअसल, उदिति को डर था कि कहीं घरवाले उनकी लाइफ न छीन लें। ऐसे में वो चाहती थीं कि जल्दी टाइम रुक जाए और अर्शिफा से पलटकर उनपर किसी का ध्यान न जाए। अब सलमान ने बिना उदिति की दलील सुने कहा कि उस वक्त उदिति की प्रायोरिटी ये थी वो रेस में आगे रहें। सलमान ने साफ कहा कि इन दोनों के लिए दोस्त नहीं राशन ज्यादा जरूरी था। अब उनकी इन बातों से दर्शक भी सहमत होंगे।