'बिग बॉस 20' में स्काउट का असली चेहरा अब सबके सामने आ गया है। कैप्टेंसी की दावेदारी ने स्काउट की दोस्ती में कितना दम है और उनकी सच्चाई क्या है, वो सिर्फ उनके दोस्तों को नहीं बल्कि पूरे देश को दिखा दिया है। लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट को ये कहते हुए देखा गया था कि आसिफ खान लव को अगला कैप्टन बनाना चाहते हैं। कुछ ही मिनटों बाद खुद स्काउट से इस हफ्ते कैप्टन बनना का चांस छीन लिया। जिस लव गिल को स्काउट अपनी बहन बताते हैं और जिसके साथ वो शो में सबसे ज्यादा साथ समय बिताते हैं, अब स्काउट उन्हें छोड़कर दूसरे लोगों को फिर से कैप्टन बनने का मौका देते हुए दिखाई दिए हैं। 

स्काउट ने लव और आम्रपाली को दिया धोखा 

दरअसल, 'बिग बॉस' ने स्काउट से 2 एहम सवाल पूछे थे। पहला कि वो कौन 3 लोग हैं जिन्हें वो सबसे ज्यादा नापसंद करते हैं। स्काउट ने जो 3 नाम लिए, उन्हें मेकर्स ने कैप्टेंसी के अलगे दावेदार घोषित कर दिया। इसके बाद 'बिग बॉस' ने स्काउट से पूछा कि वो 3 लोग कौन हैं जो कैप्टन बनना डिजर्व करते हैं। इस दौरान न तो स्काउट ने लव का नाम लिया और न ही आम्रपाली दुबे का। स्काउट ने कहा कि वो खुद, यंग और आसिफ कैप्टन बनना डिजर्व करते हैं। ये सुनकर लव और आम्रपाली उदास हो गईं क्योंकि दोनों एक बार भी कैप्टन नहीं बन पाई हैं। हालांकि, दोनों ने ही स्काउट को इस बात पर कोई दोष नहीं दिया।

कनिका और मैरी कॉम के लिए दिखाई चालाकी!

फिर भी स्काउट सबके सामने अलग-अलग बातें करके खुद को ही एक्सपोज करते चले गए। स्काउट ने आम्रपाली और लव से माफी मांगी और अपने फैसले पर रिग्रेट भी जताया। लेकिन वो अपनी चाल में तब फंसे जब उनका तीसरा नाम सामने आया। दरअसल, स्काउट ने लव को बताया था कि उनका तीसरा नाम मैरी कॉम था। जबकि आम्रपाली और कनिका मान के सामने स्काउट ने अपना तीसरा नाम कनिका बताया था। स्काउट ने कनिका से भी उनका नाम न लेने के लिया माफी मांगी थी।

दोस्तों के सामने पकड़े गए स्काउट 

स्काउट ने जिस तरह से बार-बार नाम बदले और जिस तरह से लव को झूठी उम्मीद देकर उनका दिल तोड़ा, अब वो उनके दोस्तों के सामने आ गया है। आम्रपाली और लव ने स्काउट को इस हरकत के लिए सवालों के घेरे में भी खड़ा किया। हालांकि, स्काउट बार-बार यही बोलते नजर आए कि वो कंफ्यूज हो गए थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो 'बिग बॉस' को इन नामों के लिए क्या कारण देंगे, इसलिए उन्होंने सेफ प्ले किया। अब स्काउट चाहे कुछ भी कहें, लेकिन उनका गेम तो सबके सामने आ गया है।