स्काउट और लव गिल का रिश्ता सवालों के घरे में बना हुआ है। कन्वीनियंस के हिसाब से ये दोनों अपने रिश्ते का नाम दे देते हैं। पहले शो में स्काउट ने लव को अपनी बहन बनाया और फिर यंग के सामने कबूल किया कि लव को लेकर उनकी फीलिंग्स बदल रही हैं। ये कन्फेशन देखकर 'बिग बॉस' के फैंस आज तक हैरान हैं। इससे भी ज्यादा ताज्जुब की बात तो ये है कि इसके बाद लव और स्काउट ने एक दूर को भाई-बहन बताया। हालांकि, इनके एक्शन्स कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। आए दिन इन दोनों के कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
स्काउट और लव की हरकत ने खींचा सबका ध्यान
अब लेटेस्ट एपिसोड में भी फैंस को कुछ ऐसा देखने को मिला जो उन्हें हैं नहीं हो रहा है। स्काउट और लव का एक मोमेंट इस पूरे एपिसोड ही हाईलाइट रहा, जहां दोनों लिपटा लिपटी करते हुए नजर आए। दरअसल, स्काउट ने कैप्टेंसी की दावेदारी में लव और आम्रपाली का नाम नहीं लिया। इस बात का उन्हें काफी ज्यादा पछतावा हो रहा था। वो मायूस हो गए थे और खुद को हर्ट कर रहे थे। स्काउट बीच में निराश होकर खुद को ग्रुप से अलग करने तक की बात करने लगे थे। स्काउट को इस तरह टूटा हुआ देख लव उनके पास गईं और उन्हें गले से लगाने लगीं।
भाई-बहन के रिश्ते पर फिर उठे सवाल
लव और स्काउट जिस तरह से एक-दूसरे से नजदीकी दिखाई रहे थे, वो देखकर दर्शक भी अनकंफर्टेबल हो गए। दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता कुछ और ही लग रहा था। जिस तरह से दोनों एक-दूसरे से लिपट रहे थे, वो वाकई रिश्ते पर सवाल खड़े कर रहा है। अब ऑडियंस भी सोशल मीडिया पर यही सवाल कर रही है कि कौन-से भाई-बहन ऐसे बर्ताव करते हैं? इस तरह कौन भाई को टच करता है और कौन बहन को ऐसे चिपकता है।
लोगों को पसंद नहीं आ रही दोनों की नजदीकी
इन दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर गॉसिप की वजह बना हुआ है। स्काउट और लव को उनकी इस हरकत के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आपको बता दें, सलमान खान पहले भी सबके सामने इस बात का हिंट दे चुके हैं कि स्काउट जिस तरह से लव को टच कर रहे हैं वो अजीब लग रहा है। आम्रपाली भी कई बार लव को स्काउट से दूरी बनाने के लिए कह चुकी हैं। आम्रपाली ने लव को खुलकर समझाया था कि इन दोनों की करीबी स्काउट की गर्लफ्रेंड को बुरी लग सकती है। बावजूद इसके दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे।