'बिग बॉस' के इस सीजन में अभी तक एक भी कपल नहीं बना है। इस बार शो में ज्यादातर कंटेस्टेंट्स पहले से ही कमिटेड हैं। बीच में दर्शकों को लगा था कि लव का या तो गुल्लू या फिर स्काउट के साथ लव एंगल देखने को मिल सकता है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। हालांकि, अब सुनने में आया है कि शो में गुल्लू को प्यार हो गया है। गुल्लू का दिल अब कनिका मान के लिए धड़क रहा है। इस बात का खुलासा शो के ही कुछ कंटेस्टेंट्स ने किया है।

क्या गुल्लू को हुआ कनिका से प्यार?

दरअसल, 'बिग बॉस 20' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में यंग और स्काउट आपस में गॉसिप करते हुए नजर आ रहे हैं। स्काउट इस दौरान यंग को गुल्लू के दिल का हल बताते हैं। वो कहते हैं- एक को प्यार हो चुका है।' तो यंग सवाल करते हैं- 'किसको?' तो स्काउट बताते हैं- 'गुल्लू को?' जिसके बाद लड़की का नाम यंग खुद ही बोलते हुए कहते हैं- 'कनिका से?' दोनों गॉसिप करते हुए आगे और भी कई चटपटी बाते करते हैं। 

क्या कनिका को लेकर इनसिक्योर हुए गुल्लू?

यंग कहते हैं कि जब कनिका किसी लड़के से बात कर रही थीं, तो गुल्लू काफी इनसिक्योर हो रहे थे। वहीं, स्काउट ने यंग को ये भी बताया कि उन्होंने गुल्लू को समझाया था कि 'है तो है, खुलकर बोल।' तभी यंग रिलेशनशिप में लड़को को लेकर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, 'जब तक एक रिलेशनशिप में लड़की नहीं पटती, तब तक मजा आता है। ऑडियंस को भी तक तब मजा आएगा, जब तक गुल्लू कनिका को पटाएगा। पट गई तो ऑडियंस बोर हो जाएगी। कनिका बहुत ज्यादा स्मार्ट हैं।' अब इन दोनों को जितना मजा गॉसिप करने में आ रहा है, फैंस भी उतने ही एक्साइटेड हो रहे हैं। बता दें, सिर्फ यंग और स्काउट ही नहीं बल्कि लव गिल को भी शायद ऐसा लग रहा है कि गुल्लू और कनिका का कुछ चल रहा है। 

लव ने भी जोड़ा गुल्लू का कनिका से कनेक्शन 

मजाक-मजाक में लव भी गुल्लू को ये कहते हुए नजर आती हैं कि वो सास बनने के लिए तैयार हैं और कनिका उनकी बहु होंगी। यहां लड़का गुल्लू को बताया जा रहा है। ये सुनकर गुल्लू भी बोले कि सास और बहू बदल रही हैं, लेकिन लड़का वही है। अब ये सब सुनकर लग रहा है कि जल्द ही 'बिग बॉस' के घर में प्यार की हवाएं चलने लगेंगी और जल्द ही इजहार होगा। अब ये कब तक होगा, होगी भी या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।