नकुल धुल के एविक्शन पर मिक्स्ड रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। फैंस और सेलेब्स नकुल के शो से बाहर होने पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ लोगों को नकुल के आउट होने का दुख हो रहा है, तो कोई उनका सपोर्ट करता हुआ नजर आ रहा है। इसी बीच अब नकुल को 'बिग बॉस' की एक विनर का सपोर्ट मिल गया है। 'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे अब नकुल के सपोर्ट में खुलकर उतर आई हैं। शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मेकर्स से नकुल के लिए एक खास डिमांड की है। 

नकुल के सपोर्ट में आईं शिल्पा शिंदे 

शिल्पा ने अभी कुछ देर पहले नकुल से जुड़ा एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। कलर्स के सोशल मीडिया हैंडल पर नकुल के एविक्शन का पोस्ट सामने आया है। इसे शेयर करते हुए शिल्पा ने अपना क्लियर मैसेज लिखा है। शिल्पा ने कहा- 'उसे वापस लाओ। वो 100% गलत नहीं है।' शिल्पा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'उसे वापस लाओ... उसने मारा नहीं है सिर्फ धक्का दिया है और ऐसा बिग बॉस में बहुत बार हुआ है।'

पहले भी मेकर्स ने धक्का-मुक्की को किया इग्नोर 

आपको बता दें, शिल्पा यहां सही कह रही हैं इतना अग्रेशन तो पहले भी कई सीजन में देखने को मिला है। कई बार कंटेस्टेंट्स के बीच धक्का-मुक्की हुई है और उन्हें मेकर्स की तरफ से बस वॉर्निंग्स मिली हैं। सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज खुद कई बार शो में एक-दूसरे से इससे ज्यादा लड़ाई करते हुए नजर आए थे। उनके झगड़ों के सामने नकुल और गुल्लू की लड़ाई तो कुछ भी नहीं थी। जब उन दोनों को शो से नहीं निकला गया था तो नकुल भी एक चांस डिजर्व करते हैं। 

'बिग बॉस' देंगे नकुल को दूसरा चांस?

अब फैंस के साथ-साथ शिल्पा शिंदे भी इस बात को सपोर्ट कर रही हैं। उनकी बात को मेकर्स सुनते हैं या नहीं ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। वैसे नकुल के एविक्शन के बाद ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि उनकी शो में मेकर्स दोबारा वापसी करवा सकते हैं। अब इन दावों में कितना दम है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इससे पहले भी हिंसा करके शो से बाहर हुए कंटेस्टेंट्स को मेकर्स ने दूसरा चांस दिया है। इस लिस्ट में अभिषेक कुमार, अर्चना गौतम और प्रियांक शर्मा के नाम भी शामिल हैं।