ब्रिक्स 2026 में शामिल होने के लिए रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन नई दिल्ली आ गए हैं। 11 और 12 सितंबर को होने वाली ब्रिक्स सम्मिट में 26 देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आ रहे हैं। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी 12 सितंबर को भारत आ रहे हैं। उनके अलावा ब्राजील के विदेश मंत्री: माउरो विएरा भी दिल्ली आ चुके हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर ट्वीट करते हुए कहा है कि इस अहम बैठक में दुनिया के हित और कल्याण को देखते हुए कई महत्वूप्रण मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी।

कौन-कौन वीआईपी पहुंच रहे हैं आज

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति: सिरिल रामाफोसा, UN के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस, ईरान के राष्ट्रपति: मसूद पेजेश्कियान, नाइजीरिया के उप राष्ट्रपति: कासिम शेट्टिमा, संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस: शेख खालिद मोहम्मद बिन जायेद अल नाह्यान, इथियोपिया के पीएम: अबई अहमद अली, फिलीपींस के राष्ट्रपति: फ्रदिनांद आर. मार्कोस जू, क्यूबा के विदेश मंत्री: ब्रूनो रोड्रिग्ज पैरील्ला, युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो, NDB की प्रेसिडेंट: डिल्मा रूसेफ और बुरुंडी के राष्ट्रपति आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। 

छावनी में बदल गई दिल्ली

ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली में बड़े पैमाने पर सुरक्षा तैयारियां की गई है। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के मद्देनज़र विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष की सुरक्षा के मद्देनज़र राजधानी की 53 महत्वूर्ण मार्गों पर खास तौर पर कड़ी निगरानी रखी गई है। बहुत सी ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है।