चॉकलेट खाना तो लगभग सभी को पसंद होता है, लेकिन कुछ लोग सिर्फ इस डर से चॉकलेट नहीं खाते कि कहीं उनकी वजन न बढ़ जाए। चॉकलेट से मोटे हो सकते हैं ये तो सभी जानते हैं, लेकिन इसे खाने से आपको ढेरों फायदे मिलते हैं, ये शायद ही लोगों को पता होगा। एक चॉकलेट अपने साथ कई लाभ लेकर आती है, तो चलिए आज जानते हैं कि चॉकलेट खाकर आपको कौन-से 5 फायदे हो सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ कई ऐसी चीजें होती हैं, जो आपको खुश और स्वस्थ रहने में मदद करती हैं।
डिप्रेशन से बचाव
चॉकलेट खाने से आपको तनाव कम होता है, इसमें स्ट्रेस कंट्रोल करने की क्षमता होता ही। यानी चॉकलेट से हार्मोन को बैलेंस किया जा सकता है और आपका मूड भी अच्छा रहता है। डार्क चॉकलेट हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करती है। कोको में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
वजन कम करने में मददगार
आज तक आपने बस यही सुना होगा कि चॉकलेट वजन बढ़ाती है, लेकिन हम कहें कि चॉकलेट खाने से वजन कम हो सकता है तो? सुनकर हैरानी जरूर होगी लेकिन सच यही है। बस शर्त सिर्फ इतनी है कि आपको डार्क चॉकलेट खानी है। दरअसल, कुछ रिसर्च बताती हैं कि जो लोग एक तय मात्रा में चॉकलेट का सेवन करते हैं, उनका बॉडी मास इंडेक्स दूसरों के मुकाबले में कम पाया जाता है। इसकी मदद से आपका वजन भी काबू में रहता है।
दिमाग बढ़ता है
अक्सर पेरेंट्स अपने बच्चों को चॉकलेट खाने से रोकते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। चॉकलेट खाना समस्या नहीं है, ज्यादा मात्रा में खाना समस्या है। बच्चों के लिए तो चॉकलेट काफी गुणकारी होती है क्योंकि इसमें फ्लेवोनोल्स होता है जो दिमाग के विकास में हेल्प करता है। यानी चॉकलेट खाकर बच्चों के दिमाग तेज हो सकते हैं।
त्वचा में होगा सुधार
कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि चॉकलेट में जो फ्लेवनॉल्स मौजूद होता है वो आपकी त्वचा के लिए काफी गुणकारी होता है। अगर धूप की वजह से आपकी स्किन को कोई नुकसान हुआ है, तो आपको उससे राहत मिल सकती है। इसके अलावा स्किन मॉइस्चर बेहतर करने और स्किन तक ब्लड फ्लो बढ़ाने में भी ये काम आती है। चॉकलेट से मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स आपको बेहतर दिखने और बेहतर महसूस करने में मदद करते हैं।
हार्ट से जुड़ी समस्याओं से राहत
डार्क चॉकलेट का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसमें मौजूद फ्लेवनॉल्स आपके ब्लड प्रेशर को इम्प्रूव करता है। यानी ब्लड प्रेशर कम हो या ज्यादा अगर आप थोड़ी डार्क चॉकलेट लेंगे, तो ब्लड फ्लो बेहतर होगा और हार्ट अच्छी तरह से फंक्शन कर पाएगा। इसकी बदौलत ब्लड पंप होने में आसानी हो जाती है और हार्ट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।