कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को घर से निकलते ही कुछ दूर चलते ही दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दीपके कनाट प्लेस जाने की कोशिश में थे। आम आदमी पार्टी और सीजेपी ने आज सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' मार्च का आवाहन किया था।

नेहा बोरा भी डिटेन

दीपके के अलावा आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को भी पुलिस ने मंडी ह़ॉउस से हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद नेहा ने कहा कि यह हिंदुस्तान को बचाने की लड़ाई है। आप तिहाड़ भेज दीजिए।

आप हुई नाराज़

दीपके को हिरासत में लेने से नाराज़ आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने X पर लिखा- विनाश काले विपरीत बुद्धि. मोदीजी आप तिरंगे से इतना डरते क्यों हैं? अभिजीत दीपके को हिरासत में ले कर क्या कर लोगे? आप? आंदोलन और बढ़ेगा, तिरंगा औऱ लहराएगा।

वहीं, दीपके को हिरासत में लिए जाने वाले वीडियों में वे यह कहते नज़र आ रहे हैं- मैं अकेला हूं. मैं अकेला हूं

दिल्ली पुलिस का कहना है कि कनाट प्लेस में बीएनएस की धारा 163 लागू है। दीपके को इस कानून के उल्लंघन के लिए हिरासत में लिया गया है। हालांकि पहले कहा गया था कि तिरंगा मार्च को रोका नहीं जाएगा। लेकिन एनडीएमसी के कनाटप्लेस के सेंट्रल पार्क को प्रशासनिक कारणों से बंद कर दिया है औऱ वहां प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी है।

'लहरा दो तिरंगा' मार्च को रोकने के लिए कनाट प्लेस और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है। उसके बावजूद सेंट्रल दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर तिरंगा मार्च निकालने की कोशिशें हो रही हैं। दिल्ली पुलिस भी प्रदर्शनकारियों को लगातार हिरासत में लेकर बसों में भर रही है।