दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी कंटेंट क्रिएटर्स को सख्त चेतावनी दे डाली है। DMRC ने एक पोस्ट जारी कर कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें, DMRC का ये पोस्ट उन लोगों के खिलाफ हैं जो मेट्रो में वीडियो बनाने के लिए कोई भी हद पार कर जाते हैं। वायरल होने के चक्कर में न तो इन्हें अपनी जान की परवाह होती है और न ही इस बात की कि उनके वीडियो को देख, कितने लोग गलत चीज को लेकर इंस्पायर हो सकते हैं।
मेट्रो के वायरल वीडियो पर DMRC ने जताई नाराजगी
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की मेट्रो के दरवाजे के शीशे पर अपने फोन को चिपका देती है। इसके बाद मेट्रो चलती है तो वो लड़की साथ-साथ भगति हुई नजर आती है। देखने में तो ये वीडियो काफी खूबसूरत लग रहा है, लेकिन ये जानलेवा भी साबित हो सकता है। वीडियो देखकर अगर लोग उस कंटेंट क्रिएटर को कॉपी करने लगे तो ये स्टंट काफी खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में मामले की गंभीरता को समझते हुए DMRC ने एक चेतावनी जारी की है।
View this post on Instagram
A post shared by Nandini Shukla (@nandu.core_)
DMRC ने दी एहतियात बरतने की सलाह
DMRC ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने नोटिस किया है कि कुछ सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स अपने मोबाइल फोन्स को मेट्रो ट्रैन की खिड़की पर चिपका देते हैं और चलती ट्रैन के साथ वीडियो शूट करते हैं। उनकी इस हरकत से असुविधा हो सकती है या दूसरों लोगों को इंजरी भी हो सकती है और साथ ही यूजर्स के मोबाइल फोन भी डैमेज हो सकते हैं।'
कंटेंट्स क्रिएटर्स पर DMRC लेगी एक्शन!
DMRC ने आगे लिखा, 'DMRC अथॉरिटीज इसे गंभीरता से देखती है और अगर कोई कंटेंट क्रिएटर इस तरह का शूट करते हुए पकड़ा गया, तो जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं। इसीलिए, कंटेंट्स क्रिएटर्स को हिदायत दी जाती है कि वो दिल्ली मेट्रो परिसर में इस तरह का शूट न करें।' अब उम्मीद है कि इस चेतावनी के बाद लोग सतर्क हो जाएं और जान को जोखिम में डालने वाले ऐसे काम बंद कर दें।