ड्रैगन फ्रूट पिछले कुछ समय में इंडिया में काफी पॉपुलर हुआ है। इस फ्रूट को आजकल लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कोई उसे फ्रूट सलाद बनाकर खा रहा है, तो कोई इसके साथ एक्सपेरिमेंट्स का रहा है। केक हो या फिर आइसक्रीम हर चीज में ड्रैगन फ्रूट दिख ही जाता है। वैसे तो ड्रैगन फ्रूट खाने में काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन C, प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट्स और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, लेकिन इस फ्रूट को खाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ड्रैगन फ्रूट के कौन-कौन से साइड इफेक्ट्स होते हैं और इसे खाने से किन लोगों को परहेज करना चाहिए।
डाइजेशन की समस्या
ड्रैगन फ्रूट में फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, जिससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है, लेकिन वो कहते हैं न किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं होती। अगर आप ड्रैगन फ्रूट को ज्यादा मात्रा में खा लें, तो ये फायदे की जगह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। ड्रैगन फ्रूट का ज्यादा सेवन करने से पेट में गैस, दर्द और दस्त जैसी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। साथ ही अपच की समस्या भी आपको झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में अगर आपको पेट की समस्या है, तो ड्रैगन फ्रूट को खाते समय थोड़ा ध्यान रखें और कम मात्रा में ही इसका सेवन करें।
एलर्जी
ड्रैगन फ्रूट में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जिनसे कुछ लोगों में एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। ये फ्रूट खाने से कुछ लोगों को स्किन प्रोब्लेम्स जैसे खुजली और रैश हो सकते हैं। साथ ही शरीर के कुछ हिस्सों पर सूजन भी आ सकती है जैसे चेहरे और होठों पर। इतना ही नहीं इस फ्रूट को खाने से सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है। तो अगर आपको भी किसी फ्रूट से ऐसी एलर्जी है, तो डॉक्टर्स से सलाह लेने के बाद ही ड्रैगन फ्रूट को खाएं।
दवाइयों के साथ रिएक्शन
कुछ लोगों को दवाइयों के साथ ड्रैगन फ्रूट खाना महंगा पड़ सकता है। दरअसल, ड्रैगन फ्रूट को दवाओं के साथ लेने से आपको रिएक्शन हो सकता है। इस दौरान न सिर्फ आपका ब्लड प्रेशर या ब्लड शुगर प्रभावित होगा, बल्कि एलर्जी की दवाओं के साथ इसे लेकर ज्यादा मुश्किल पैदा हो सकती है। ऐसे में ड्रैगन फ्रूट दवाइयों के साथ लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
यूरिन का रंग
ड्रैगन फ्रूट की लाल किस्म खाने से यूरिन या मल का रंग गुलाबी या लाल हो सकता है। ज्यादा ड्रैगन फ्रूट खाना और भी नुकसान करता है क्योंकि इसमें एक ही तरह के विटामिन और मिनरल्स होते हैं। ऐसे में इनका बैलेंस बिगड़ सकता है और शरीर में कुछ न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है।
ब्लड प्रेशर बिगड़ना
ड्रैगन फ्रूट उन लोगों के लिए तो फायदेमंद है जिनका ब्लड प्रेशर हाई रहता है। दरअसल, ये फ्रूट ब्लड प्रेशर कम करने में काम आता है, लेकिन अगर आपका लो ब्लड प्रेशर रहता है तो इसका सेवन आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर को इसे खाकर चक्कर आ सकते हैं। इस फ्रूट की वजह से लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को थकावट और कमजोरी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।