दलीप ट्रॉफी 2026-2027 का आज समापन है, जहां ईस्ट और साउथ जोन के बीच फाइनल खेला जाएगा। ये मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम तमिलनाडु में खेला जा रहा है। ईस्ट जोन की टीम कुछ ऐसी होगी: ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), डेनिश दास, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जयसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति और अभिजीत सरकार।
साउथ जोन की टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान/विकेटकीपर), शेख रशीद, के साई तेजा, त्रिपुराना विजय, अभिनव तेजराना, के हिमतेजा, तनय त्यागराजन, स्मरण रविचंद्रन करुण नायर, श्रेयस गोपाल, विद्वथ कावेरप्पा, एमडी निधीश, एन जगदीशन, अमन खान, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज।
वैभव सूर्यवंशी की रेड बॉल क्रिकेट की परीक्षा
वैभव सूर्यवंशी ने अपना जलवा वाइट बॉल क्रिकेट में दिखा रखा है, जहां उन्होंने आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम किया है। वैभव को T20 करियर डेब्यू भी अपने धुआंधार अंदाज के कारण मिला है। अब असली चुनौती रेड बॉल क्रिकेट होगी, जहां उन्हें अपनी परीक्षा पास करनी होगी। वैभव ने वैसे भी अपनी काबिलियत दिखा रखी है, जहां उन्होंने सेमीफाइनल में खेलते हुए 92 रन जड़ दिए वो भी मात्र 40 गेंदों में। आज फाइनल में भी यही उम्मीद रहेगी।
ईशान किशन के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी
ईशान किशन ईस्ट जोन से खलेते हैं, साथ ही ईस्ट जोन के कप्तान भी हैं। ईशान ने अपनी कप्तानी के दम पर ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी के फाइनल तक का सफर बेहद आसान बना दिया है। जहां उनकी टीम ईशान की कप्तानी में बहुत ही लाजवाब प्रदर्शन करते दिख रही है। ईशान का बल्ला अभी उतना बढ़-चढ़कर गरजा नहीं है। लेकिन ईशान जिस स्तर के खिलाड़ी हैं उनसे उम्मीदें बहुत हैं। ईशान से आशा यही है कि फाइनल में उनका बल्ला गरजेगा।
मोहम्मद शमी के लिए बड़ा मौका!
ईस्ट जोन से खेल रहे मोहम्मद शमी के लिए ये बहुत बड़ा मौका है। जहां उनका अनुभव भी ईस्ट जोन को काफी मदद करेगा। शमी का ये 100वां फर्स्ट क्लास मुकाबला है। शमी फर्स्ट क्लास में कुल मिलाकर 903 विकेट भी चटका चुके हैं। शमी ने बढ़िया प्रदर्शन किया तो उनके भी करियर को उम्मीद मिलेगी। अभी शमी चयनकर्ताओं की नजर में नहीं हैं। ये शमी के लिए बहुत शानदार मौका है जहां वो अपनी जगह इंडियन क्रिकेट टीम में वापिस बना सकते हैं। शमी को अपने कप्तान ईशान किशन का भी भरपूर साथ मिल रहा है।