दलीप ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन का आज समापन हो चुका है। ईस्ट जोन का टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित हुआ है। ईस्ट जोन ने बल्लेबाजी करते हुए रन की झड़ी लगा रखी है। ईस्ट जोन के बल्लेबाज फॉर्म में दिख रहे हैं। वैभव, अभिमन्यु, शिखर, कुशाग्र, ईशान सारे बल्लेबाजों ने उच्च श्रेणी का खेल दिखाया है। ईस्ट जोन ने दूसरे दिन 700 का आंकड़ा पार कर लिया, जिसमें 270 रन अकेले ईशान किशन ने मारे हैं। 

पहले दिन की हाइलाइट्स 

ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का चयन किया। वैभव और अभिमन्यु ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई और 100 रन की साझेदारी लगा दी। शिखर ने उनका बखूबी साथ निभाया और 85 रन जड़ दिए। कप्तान ईशान ने शतक लगा दिया, जिनके साथ कुमार कुशाग्र ने 80 रन से ऊपर का आंकड़ा पार किया। दोनों बल्लेबाज पूरे दिन नाबाद रहे। साउथ जोन ने गेंदबाजी में बहुत बुरी शुरुआत की। सिराज के हाथ कुछ नहीं लगा, चमा मिलिंद ने 2 विकेट चटकाए और विजय के हाथ एक विकेट लगा। 

दूसरे दिन की हाइलाइट्स 

दलीप ट्रॉफी के दूसरे दिन में ईस्ट जोन से बैटिंग करने आए ईशान किशन और कुमार कुशाग्र दोनों ने बहुत अच्छी शुरुआत की। कुमार कुशाग्र ने अपनी सेंचुरी पूरी की और ईशान ने दोहरा शतक भी जड़ दिया। दूसरे दिन के अंत पर ईस्ट जोन 708 रन पर आल आउट हो गई और ईशान किशन ने अकेले 270 रन जड़ दिए। साउथ जोन से त्रिपुराणा विजय ने 4 विकेट लिए, चमा मिलिंद ने 2 विकेट, श्रेयस गोपाल ने भी 2 विकेट चटकाए। इसी के साथ दूसरा दिन समाप्त हुआ। 

ईशान किशन की 250 रन की जोरदार पारी 

ईशान ने दूसरे दिन 250 रन से ऊपर का आंकड़ा पार किया। दलीप ट्रॉफी में ईशान का खेल कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन ईशान ने फाइनल में उसकी कमी पूरी कर दी। ईशान ने मात्र 334 गेंदों में 270 रन लगाए, जिसमें 10 चौके और 7 छक्के शामिल हैं। ईशान ने अपनी पारी में 80 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और इसी दौरान ईशान रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। ईशान ने फिर वापसी की और जल्दी ही आउट हो गए।