आज एम ए चिदंबरम स्टेडियम तमिलनाडु में दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेला जा रहा है, जिसका आज पहला दिन था। ईशान किशन की टीम ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने को चुना और ताबड़तोड़ शुरुआत की जिसमें अभिमन्यु ईश्वरन 72 (86) और वैभव सूर्यंवंशी 44 (37) का बड़ा योगदान रहा। ईस्ट जोन की बेहद शानदार शुरुआत देख साउथ जोन की टीम बौखलाई नज़र आई। तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी में गरमा गर्मी भी दिखी। ईशान और मोहन शिकार ने ईस्ट जोन को मजबूत किया, इनका साथ कुमार कुशाग्र ने भी बखूबी निभाया। ईस्ट जोन ने आज का दिन अपने नाम किया और मैच में मजबूत स्थिति बनाए रखी।
दलीप ट्रॉफी फाइनल पहला दिन
ईस्ट जोन की तरफ से बल्लेबाजी करने आए अभिमन्यु ईश्वरन 72 (86) और वैभव सूर्यवंशी 44 (37) ने 100 रन की पार्टनरशिप लगा दी। चमा मिलिंद ने वैभव का विकेट चटकाया और अभिमन्यु ईश्वरन रन आउट होकर विकेट गंवा बैठे। इनके बाद शिखर मोहन ने कुल 85 रन 120 गेंदों में बनाकर चमा मिलिंद का शिकार हुए। सुदीप कुमार घरामी मात्र 6 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। कप्तान ईशान किशन ने 111 रन सिर्फ 135 गेंदों में बना दिए और पारी को संभाला। ईशान किशन का साथ कुमार कुशाग्र ने बखूबी निभाया और 63 रन सिर्फ 75 गेंदों में लगा दिए। दोनों बल्लेबाजों ने दिन नाबाद रहकर गुज़ारा। इसके साथ पहले दिन का समापन हुआ।
ईशान किशन का दलीप ट्रॉफी में भौकाल!
ईशान किशन ने बैटिंग करते हुए शानदार शतक जड़ दिया। जिसे ईस्ट जोन टीम बेहद मजबूत स्तिथि में दिख रही है। दिन के खत्म होने पर ईशान का स्कोर कुछ ऐसा रहा है-ईशान ने 111 रन नाबाद बनाए, जिसमें उन्होंने सिर्फ 135 गेंदों का सहारा लिया। ईशान ने अपनी इस पारी में 14 चौके और 1 छक्के की बदौलत ये मुकाम हासिल किया। ईशान का बल्ला दलीप ट्रॉफी में वैसे नहीं चला जैसी हमें उम्मीद थी। ईशान ने अपने रन बड़े दिन के लिए बचाकर रखे थे।
साउथ जोन की कमर टूटी!
तिलक वर्मा की टीम साउथ जोन आज ईस्ट जोन के बनाम फाइनल खेलने आई थी। साउथ जोन में बड़े खिलाड़ी भी थे जैसे कप्तान तिलक वर्मा देवदत्त पडिकल, मुहम्मद सिराज। साउथ जोन की टीम ने गेंदबाजी करते हुए ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मुहम्मद सिराज जैसे गेंदबाज ने भी खाली हाथ दिन को खत्म किया। सिराज के हाथ कोई विकेट नहीं लगा। चमा मिलिंद ने 2 विकेट चटकाए और त्रिपुराणा विजय ने 1 विकेट लिया। बाकी गेंदबाजों के नसीब में कुछ नहीं आया और इसी के साथ पहला दिन खत्म हुआ।