दलीप ट्रॉफी के फाइनल का आज दूसरा दिन है, जो एम ए चिदंबरम स्टेडियम तमिलनाडु में खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत में ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले दिन बल्लेबाजी करने आए ईस्ट जोन ने अच्छी शुरुआत की जिसमें वैभव और अभिमन्यु ईश्वरन ने 100 रन की साझेदारी दिखाई और शिखर मोहन के 85 रन भी आए हैं। इनके विकेट गिरने के बाद कप्तान ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने पारी को संभाला, जिसमें ईशान किशन ने एक शतक भी जड़ दिया और दोनों खिलाड़ी नाबाद पवेलियन लोट गए। साउथ जोन ने गेंदबाजी से कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। मोहम्मद सिराज जैसे बड़े गेंदबाज को भी खाली हाथ घर जाना पड़ा। साउथ जोन के चमा मिलिंद ने 2 विकेट चटकाए और विजय को एक विकेट नसीब हुआ।
दलीप ट्रॉफी का दूसरा दिन
दलीप ट्रॉफी के दूसरे दिन ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने पारी वहीं से शुरू की जहां वे छोड़कर गए थे। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों पवेलियन से ही सेट होकर आए हैं। ईशान ने अपने शतक के बाद 150 रन का आंकड़ा बेहद आसानी से पूरा किया और इनके साथ कुमार कुशाग्र ने भी अपना शतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाज कहर बनकर सॉउथ जोन के टीम पर बरसते रहे।
1️⃣5️⃣0️⃣ up for Captain Ishan Kishan 🙌 🧢
He's continued from where he left off yesterday 💪
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZ pic.twitter.com/4k5jMhoZmm
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 7, 2026
ईशान किशन का बेखोफ अंदाज
ईशान किशन जिनका बल्ला दलीप ट्रॉफी में काफी शांत था, फाइनल में बढ़-चढ़कर बोल रहा है। ईशान जिस स्तर के खिलाड़ी हैं उनसे उम्मीद भी वैसे ही रहती है। पूरी दलीप ट्रॉफी में ईशान ने अपनी कप्तानी से प्रभावित किया और अपनी टीम को फाइनल तक ले गए। ईशान ने अपनी टीम को संभाला और बड़े खिलाड़ी जैसे मोहम्मद शमी उन्हें भी मौका दिया। ईशान फाइनल में अलग ही जलवा दिखा रहे हैं। ईशान पारी की शुरुआत से ही बेखौफ दिखे और तेज खेलते नजर आए। ईशान ने फाइनल के पहले दिन शतक जड़ टीम को साउथ जोन से आगे रखा। दूसरे दिन ईशान ने अपना 150 का आंकड़ा छू लिया और ईशान की नजर अब अपने दोहरे शतक की तरफ है।