दलीप ट्रॉफी के फाइनल के दौरान वैभव बहुत ही अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे, साथ ही अपनी टीम को बहुत ही बढ़िया शुरुआत भी दिला रहे थे। वहीं, ईस्ट जोन की बल्लेबाजी के दौरान माहोल गरम देखने हो मिला। स्लेजिंग पहले मजाक मस्ती में चल रही थी, अचानक तिलक-वैभव की उप-कप्तानी को लेकर मजाक करने लगे। तिलक ये कहते दिखे- 'क्या, यार वाईस-कप्तान!’ तभी थोड़ी देर में दोनों एक-दूसरे की तरफ बढ़ने लगे और तिलक ने भी 16 साल के वैभव के पास आते हुए शारीरिक इशारे किए। ये देख वैभव ने भी पीछे हटने की जगह उनका सामना किया। ये देख लोगों का कहना है कि तिलक पंच (मुक्का) मारने का इशारा कर रहे थे। ये सारी घटनाएं ईस्ट जोन के बल्लेबाज के 11 ओवर में घटित हो रही थीं। 

ईस्ट जोन की तूफानी शुरुआत से बौखलाए तिलक 

ईशान किशन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और साउथ जोन को गेंदबाजी करने के लिए बुलाया। ईस्ट जोन से पारी की शुरुआत करने के लिए अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी आए और आते ही वैभव ने अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी दिखाई। उनका साथ अभिमन्यु ईश्वरन ने बखूबी निभाया और दोनों ने मिलकर 100 रन की पार्टनरशिप भी लगा दी। जिसे देख तिलक बेहद बौखलाए नजर आए और स्लेजिंग करने लगे। एक समय मामला इतना गरम हो गया जिसके कारण अंपायर को बीच बचाव करने आना पड़ा और दोनों खिलाड़ियों को शांत करना पड़ा। 

वैभव और अभिमन्यु ईश्वरन की शानदार शुरुआत 

वैभव और अभिमन्यु ईश्वरन ने ईस्ट जोन को शानदार शुरुआत दिलाई, जहां वैभव ने मात्र 37 गेंदों पर 44 रन जड़ दिए। वैभव ने 1 छक्के और 5 चौकों की बदौलत धुआंधार शुरुआत दिलाई। वैभव चमा मिलिंद को अपना विकेट दे बैठे। अभिमन्यु ईश्वरन ने भी 86 गेंदों पर 72 रन जड़ दिए, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का भी शामिल है। अभिमन्यु ईश्वरन रन आउट के शिकार हुए और अपनी विकेट गंवा बैठे।