इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की लव लाइफ को लेकर अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं। इन दिनों हार्दिक मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। बावजूद इसके अब हार्दिक पांड्या का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल से जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद हार्दिक पांड्या और अमीषा पटेल के लिंकअप की रूमर्स फैलने लगीं। अब इन अफवाहों पर खुद अमीषा पटेल ने रिएक्ट किया है और फैंस को सच बताया है। 

अमीषा और हार्दिक के उड़े लिंकअप रूमर्स 

आपको बता दें, अमीषा पटेल और हार्दिक पांड्या को मुंबई के मशहूर ताज महल पैलेस में हाल ही में देखा गया था। इन दोनों की इस मुलाकात का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में ये दोनों अकेले क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर नहीं आ रहे। ये दोनों तो बस कुछ लोग के साथ खड़े हैं। अमीषा से गलती बस इतनी हो गई कि उन्होंने इस दौरान हार्दिक पांड्या के कंधे पर हाथ रख दिया। अब इस हाथ को कंधे पर देखकर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि ये रोमांटिक मोमेंट है। 

अमीषा पटेल ने दिया हार्दिक संग रूमर्स पर रिएक्शन 

एक यूजर ने एक्ट्रेस का हार्दिक के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जिस तरह से अमीषा ने पार्टी में हार्दिक के कंधे पर हाथ रखा है रूमर्स सच लग रहे हैं। इस वायरल पोस्ट को देखकर एक्ट्रेस भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाईं। अमीषा पटेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मजेदार जवाब देते हुए लिखा, 'सच में, सही कह रहे हो यार। उन पर मेरा हाथ कितना रोमांटिक अंदाज है। मैं तुम्हें नहीं जानती लेकिन यकीन है कि तुम्हारे पास लड़की दोस्त भी नहीं है। अब वक्त आ गया है कि तुम्हारे पास भी एक हो इससे पहले तुम कुछ ऐसा पोस्ट करो।'

अमीषा ने दावों को किया खारिज

अमीषा पटेल ने अब अपने इस पोस्ट से सबकी बोलती बंद कर दी है। एक्ट्रेस ने लिंकअप रूमर्स को मजेदार अंदाज में खारिज कर दिया है। साथ ही ऐसी बातें फैलाने सवालों को उनकी सोच के लिए ताना भी मार दिया है। अब अमीषा पटेल के इस पोस्ट से साफ हो गया है कि उनके और हार्दिक पांड्या के बीच ऐसा कुछ नहीं है। वैसे भी हार्दिक तो माहिका के साथ पहले ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर चुके हैं।