यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में चल रहे विमेंस एशिया कप में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने बेहद ही बुरी शुरुआत की और अपने टी 20 के इतिहास का सबसे छोटा आंकड़ा बना दिया। जिसे भारत के बल्लेबाजों ने मात्र 3 विकेट के नुकसान को झेलकर लक्ष को हासिल कर लिया और इसी के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 

भारतीय कप्तान हरमन प्रीत कौर ने रचा इतिहास 

भारत की वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी कल के मैच में रिकॉर्ड बना दिया। हरमन विश्व की पहली ऐसी कप्तान हैं जिन्होंने (150) T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में कप्तानी की है। हरमन ने श्रीलंका के चमारी अट्टापट्टू (120 मैच) और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मेग लैनिंग (100 मैच) को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम अपने नाम किया है। 

शैफाली वर्मा ने 3000 रन पूरा कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 

भारत के बल्लेबाज 55 रन के लक्ष को चेज करने उतरे, जहां शैफाली वर्मा सिर्फ 6 गेंदों पर 12 रन बना कर आउट हो गईं। साथ ही अपने T20 करियर के 3000 रन भी पूरे कर लिए। शैफाली दुनिया की सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं जिन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। 

भारत-पाकिस्तान आमने सामने

T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत-पाकिस्तान आज तक कुल 18 बार आमने-सामने आए हैं। जहां भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा है। भारत ने पाकिस्तान को 15 बारी रौंदा है और पाकिस्तान ने सिर्फ 3 बारी भारत को हराया है। भारत T20 में पाकिस्तान से बहुत ही आगे है, जिसे इन दोनों टीम में जमीन-आसमान का अंतर दिख रहा हैं।