भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बारिश से बाधा आने से पहले 7.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर 118 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश ने खेल रोक दिया और मुकाबला रद्द करना पड़ा। सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। मैच का नतीजा भले ही नहीं निकल पाया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने छोटी-सी पारी में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। ईशान किशन की तूफानी बल्लेबाजी और नमन धीर के बड़े शॉट्स ने मुकाबले को खास बना दिया। वहीं, अभिषेक शर्मा ने भी टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया।
1. भारत ने सबसे कम गेंदों में पूरी की फिफ्टी
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 2.5 ओवर यानी 17 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए। यह पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का सबसे तेज टीम अर्धशतक रहा। इससे पहले भारत ने इसी सीरीज में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन ओवर में 50 रन पूरे किए थे। बेंगलुरु में ईशान किशन और दूसरे बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत ने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
- 106 मैच – भुवनेश्वर कुमार (नवंबर 2022 से अक्टूबर 2026 | 3 साल 340 दिन)
- 104 मैच – खलील अहमद (नवंबर 2019 से जुलाई 2024 | 4 साल 237 दिन)
- 86 मैच – वरुण चक्रवर्ती (नवंबर 2021 से अक्टूबर 2024 | 2 साल 334 दिन)
- 73 मैच – संजू सैमसन (जुलाई 2015 से जनवरी 2020 | 4 साल 173 दिन)
- 70 मैच – शिवम दुबे (फरवरी 2020 से अगस्त 2023 | 3 साल 195 दिन)
2. अभिषेक शर्मा ने एक साल में जड़े 70 छक्के
अभिषेक शर्मा ने 2026 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 छक्के लगाने का आंकड़ा छू लिया। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर वर्ष में इस प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इस सूची में सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2022 में 68 छक्के लगाए थे। इसी साल ईशान किशन ने भी 55 छक्के जड़कर शानदार प्रदर्शन किया है। अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी भारतीय टी20 टीम के लिए लगातार अहम साबित हो रही है।
- 70 छक्के – अभिषेक शर्मा (2026)
- 68 छक्के – सूर्यकुमार यादव (2022)
- 55 छक्के – ईशान किशन (2026)
- 54 छक्के – अभिषेक शर्मा (2025)
- 48 छक्के – शिमरोन हेटमायर (2026)
3. नमन धीर ने पहली तीन गेंदों पर बनाए 16 रन
भारतीय बल्लेबाज नमन धीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहद आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआती तीन गेंदों पर ही 16 रन कूट दिए। इस धमाकेदार शुरुआत से उन्होंने बड़े शॉट्स खेलने की अपनी काबिलियत का मुआयना कराते हुए विपक्षी गेंदबाज पर दबाव बना दिया। नमन ने कुल छह गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाए। उनकी पारी में तीन छक्के और एक चौका शामिल रहा। पहली तीन गेंदों पर 16 रन बनाने के साथ उन्होंने भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के उस रिकॉर्ड की बराबरी की, जिसमें उन्होंने 2018 के निदाहास ट्रॉफी फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पारी की शुरुआती तीन गेंदों पर 16 रन बनाए थे।
- 2.5 ओवर – वेस्टइंडीज के खिलाफ, बेंगलुरु (2026)
- 3 ओवर – वेस्टइंडीज के खिलाफ, हैदराबाद (2026)
- 3.1 ओवर – न्यूजीलैंड के खिलाफ, गुवाहाटी (2026)
- 3.2 ओवर – पाकिस्तान के खिलाफ, निस्शिन (2026)
- 3.3 ओवर – अफगानिस्तान के खिलाफ, दिल्ली (2026)
4. भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में रन बनाने की रफ्तार रही शानदार
2026 की इस द्विपक्षीय टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ प्रति ओवर औसतन 10.98 रन बनाए। यह दो पूर्ण सदस्य टीमों के बीच द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में दर्ज सबसे ऊंचे रन रेट के रिकॉर्ड में शामिल है। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने पूरी सीरीज में आक्रामक क्रिकेट खेला। उनकी बल्लेबाजी ने भारतीय गेंदबाजों के सामने लगातार चुनौती रखी और कई मुकाबलों में बड़े स्कोर देखने को मिले।
- 10.98 रन प्रति ओवर – वेस्टइंडीज, भारत के खिलाफ (2026)
- 10.57 रन प्रति ओवर – न्यूजीलैंड, भारत के खिलाफ (2026)
- 9.63 रन प्रति ओवर – ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज के खिलाफ (2025)
- 9.36 रन प्रति ओवर – भारत, इंग्लैंड के खिलाफ (2026)
- 9.21 रन प्रति ओवर – इंग्लैंड, वेस्टइंडीज के खिलाफ (2023/24)
5. छक्कों की बारिश, वेस्टइंडीज ने लगाए 105 सिक्स
भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस सीरीज में छक्कों की संख्या भी चर्चा का विषय रही। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने पांच मैचों में कुल 105 छक्के लगाए। हालांकि, द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। इंग्लैंड ने 2023-24 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई सीरीज में 120 छक्के जड़े थे। ऑस्ट्रेलिया ने 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 117 छक्के लगाए थे, जबकि न्यूजीलैंड ने 2026 में भारत के खिलाफ सीरीज में 116 छक्के लगाए।
- 120 छक्के – इंग्लैंड, वेस्टइंडीज के खिलाफ (2023/24) — हर 9.63 गेंद पर एक छक्का
- 117 छक्के – ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज के खिलाफ (2025) — हर 9.61 गेंद पर एक छक्का
- 116 छक्के – न्यूजीलैंड, भारत के खिलाफ (2026) — हर 9.52 गेंद पर एक छक्का
- 105 छक्के – वेस्टइंडीज, भारत के खिलाफ (2026) — हर 9.19 गेंद पर एक छक्का
- 96 छक्के – वेस्टइंडीज, भारत के खिलाफ (2019) — हर 14.92 गेंद पर एक छक्का
- 96 छक्के – इंग्लैंड, वेस्टइंडीज के खिलाफ (2021/22) — हर 12.34 गेंद पर एक छक्का
बारिश के कारण अधूरी रह गई सीरीज
बेंगलुरु में लगातार बारिश के चलते पांचवें टी-20 की शुरुआत में काफी देरी हुई। इसके चलते मैच को घटाकर नौ-नौ ओवर का कर दिया गया था, लेकिन भारतीय पारी के 7.4 ओवर बाद ही बारिश दोबारा शुरू हो गई। लंबे इंतजार के बाद अंपायरों ने आखिरकार मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया। इसके साथ ही 5 मैचों की यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई, जिसमें भारत ने पहला और तीसरा मुकाबला जीता था, जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरे और चौथे मैच में बाजी मारी थी। आखिरी मैच रद्द होने के कारण सीरीज 2-2 से बराबर रही। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को पूरी सीरीज में शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।