देश में इस वक्त बवाल हो रखा है। BJP पर वोट चोरी करने और EVM में गड़बड़ी करने के आरोप हैं। अब इस मामले में देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। विपक्ष और आम जनता सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रही है, जबकि पुलिस वालों की बर्बरता के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। अब पीएम मोदी और उनकी पार्टी पर भले ही कितने भी आरोप लग जाएं, लेकिन कंगना रनौत तो सिर्फ BJP का ही साथ देंगी। ऐसे में अब एक बार फिर कंगना खुलकर पीएम मोदी के सपोर्ट में खड़ी हो गई हैं।
पीएम मोदी के सपोर्ट में कंगना का पोस्ट
कंगना रनौत ने खुलकर पीएम मोदी को डिफेंड किया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का भाषण देते हुए एक वीडियो शेयर किया है और साथ में लिखा, 'ये वो शख्स हैं जिन्होंने पिछले 25 साल से इंडियन पॉलिटिक्स पर राज किया है और कभी कोई इलेक्शन नहीं हारा। जिन लूजर्स को लग रहा है कि EVM के साथ कुछ गलत हुआ है, उनके पास अपने दावों को सच साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं हैं, लेकिन वो अपनी फीलिंग्स के आधार पर शासन बदलना चाहते हैं।'
'टेढ़ों को सीधा करना आता है'- कंगना
कंगना रनौत ने अपने पोस्ट के अंत में लिखा, 'लेकिन मैं ये भी बता दूं, टेढ़ों को सीधा करना इनसे अच्छा किसी को नहीं आता। आ जाओ।' इस पोस्ट में कंगना का पीएम मोदी के लिए प्यार साफ नजर आ रहा है। ऐसा लगता है कि वो पूरी दुनिया से भिड़ने के लिए तैयार हैं। अब कंगना रनौत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सबका अटेंशन ग्रैब कर रहा है। साथ ही चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके इस पोस्ट से पीएम मोदी और BJP का विरोध करने वालों को मिर्ची लगने वाली है।
हर मुद्दे पर बोलती हैं कंगना
आपको बता दें, कंगना ने साल 2024 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर लोकसभा चुनावों में मंडी से जीत हासिल की थी। कंगना शुरू से ही देश और पॉलिटिक्स से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करती आई हैं। अब संसद की सदस्य बनने के बाद भी उनकी राय लगभग हर मुद्दे पर सामने आती है। कुछ लोग कंगना को उनकी कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स के लिए भी निशाने पर लेते हैं, लेकिन उनसे जीत पाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता।