मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ में फैंस की दिलचस्पी बनी रहती है। एक्ट्रेस का जबसे अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हुआ है, फैंस यही जानना चाहते हैं कि अब वो किसी डेट कर रही हैं। कई बार मलाइका को अनजान लड़के के साथ स्पॉट किया गया है, जिसके बाद उनके लिंकअप की खबरें तेज हो जाती हैं। इसी बीच अब मलाइका की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो गई है, जिसे देखकर फैंस की आंखें खुली रह गई हैं। मलाइका अरोड़ा अब अबाया पहने मस्जिद में किसी मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा को यूं किसी मिस्ट्री मैन संग देख एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल हो गई है। 

अबू धाबी में किसके साथ दिखीं मलाइका?

आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा हाल ही में अबू धाबी टूरिज्म प्रमोट करती हुई नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अबू धाबी की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में घूमती हुई नजर आ रही हैं। अब कोई उन्हें जूते पहनने के लिए तो कोई इस वीडियो पर म्यूजिक लगाने के लिए ट्रोल कर रहा है। वहीं, कुछ लोगों का ध्यान इस मिस्ट्री मैन पर पड़ा, जो मलाइका की वीडियो में तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उसने मलाइका के साथ खुद अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।  

कौन हैं मलाइका के मिस्ट्री मैन?

आपको बता दें, शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में ये शख्स एक्ट्रेस के कंधे पर हाथ रखकर पोज दे रहा है। इसे शेयर करते हुए इस शख्स ने कैप्शन में लिखा, 'थोड़ा यिन, थोड़ा यांग, और ढेर सारा प्यार।' मलाइका ने भी कमेंट पर हार्ट इमोजी ड्राप किए हैं। इन दोनों के बीच क्या कनेक्शन है फैंस भी अब ये जानना चाहते हैं। वैसे इस मिस्ट्री मैन के नाम का तो खुलासा हो गया है। मलाइका की फोटो जिनके साथ वायरल हुई है उनका नाम सर्वेश शशि है। ये पहली बार नहीं है जब मलाइका इस आदमी से पहली बार मिली हों या दोनों की साथ में तस्वीर सामने आई हो। सर्वेश शशि ने इससे पहले भी इंस्टाग्राम पर मलाइका के साथ फोटोज शेयर की हैं।

मलाइका ने कमेंट में बताया अपना पार्टनर

एक फोटो में मलाइका कुर्सी पर बैठी हुई हैं और उनके पीछे सर्वेश शशि बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। सर्वेश इसमें मलाइका को पकड़कर पोज कर रहे हैं, जबकि एक्ट्रेस ने कमेंट में लिखा है, 'ओह, माई पार्टनर' लिखा है। एक तस्वीर में तो मलाइका ने सर्वेश के कंधे पर सिर भी रखा हुआ है। अब इन दोनों की नजदीकी देखकर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं।