बिहार में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। लोग बाढ़ के कारण बहुत परेशान हैं। पानी में घिरे लोगों की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसे समय पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने हाल ही में बिग बॉस गई अपनी बेटी के रीती तिवारी के खेल पर बयान दिया है। उन्होंने कहा- "बेटी के खेल को समझें, छोटी गलतियों को माफ करें और उसका हौसला बढ़ाएं।' उनके इस बयान से जनता गुस्से से लाल हो गई और उनको जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल पर ट्रोल किया जा रहा है। जनता का कहना है कि तिवारी जी बिहार पर भी ध्यान दे लीजिए। कुछ का कहना है कि नेपोटिज्म चल रहा है और कोई कहता है- '13 हजार फॉलोअर्स लेकर यह बिग बॉस में कैसे चली गई।'
'बिग बॉस' में भी नजर आए थे तिवारी
मनोज तिवारी भारतीय जनता पार्टी के सांसद होने के साथ भोजपुरी एक्टर भी हैं। उन्होंने 30 से ज्यादा फिल्में की हैं। बता दें कि मनोज तिवारी 2010 में 'बिग बॉस सीजन- 4' में भी नजर आए थे और उनको जनता से काफी प्यार भी मिला था। रोटी के लिए तरसते मनोज तिवारी आज करोड़ो के मालिक हैं। उनके स्ट्रगल भरे दिन बहुत तकलीफों में बीते थे।
तिवारी की लग्जरी कार कलेक्शन
बात करें मनोज तिवारी की कार कलेक्शन की तो उनके पास बहुत सारी लग्जरी कार्स हैं, जैसे- फॉर्च्यूनर, मर्सिडीज बेंज, ऑडी क्यू 7, होंडा सिटी और इनोवा।
मनोज तिवारी का आलीशान आवास
बात करें उनके घर की तो इस वक्त मनोज तिवारी दिल्ली में स्थित अपने सरकारी आवास में लग्जरी लाइफस्टाइल जी रहे हैं। उनका यह सरकारी आवास बहुत ही आलीशान है, जिसमें उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर भी लगा रखी है। यह तो उनके सरकारी आवास की बात हो रही थी, लेकिन इसके अलावा मनोज तिवारी के मुंबई, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी घर हैं।
कितनी है मनोज तिवारी की नेटवर्थ?
भोजपुरी एक्टर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की नेटवर्थ साल 2024 लोकसभा चुनाव हलफनामे के अनुसार लगभग 33 करोड़ रुपये है। इसमें उनके और उनके परिवार के नाम पर मुंबई, बिहार और उत्तर प्रदेश में कृषि व गैर-कृषि भूमि, आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियां शामिल हैं।