भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ी शॉकिंग खबर सामने आ रही है। फैंस इस इंतजार में हैं कि पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल कब शादी के बंधन में बंधेंगे। इसी बीच अब खबा आई है कि 6 महीने के अंदर ही पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई टूट गई है। आकृति ने खुद इस खबर पर मुहर लगा दी है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए अपनी सगाई टूटने का ऐलान कर दिया। इस पोस्ट में उन्होंने पृथ्वी शॉ से रिश्ता टूटने का कारण भी रिवील किया है। आकृति का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

पृथ्वी शॉ और आकृति की 6 महीने में टूटी सगाई 

आकृति अग्रवाल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'भारी दिल के साथ, मैं ये शेयर करना चाहती हूं कि मैंने और मेरे मंगेतर ने अलग होने का फैसला ले लिया है।' उन्होंने इसकी वजह का खुलासा करते हुए बताया है कि दोनों इसलिए अलग हुए हैं क्योंकि फ्यूचर को लेकर दोनों के गोल्स और हालात अलग-अलग थे। आकृति अग्रवाल ने आगे लिखा, 'जितना हम एक-दूसरे से प्यार और एक-दूसरे की परवाह करते हैं, हमने ये मान लिया कि हमारे रास्ते एक नहीं हो सकते। हमारी जो जिम्मेदारियां हैं और जिन हालातों से हम गुजर रहे हैं, हमने आपसी सहमति से अलग-अलग रास्तों पर चलने का फैसला ले लिया है।'

View this post on Instagram
A post shared by AKRITI AGARWAL (@akritiagarwal7)


क्या है पृथ्वी शॉ और आकृति के अलग होने का कारण?

आकृति अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'मैं कुछ और नहीं चाहती, जैसे हम आगे बढ़ रहे हैं बस हम दोनों के लिए सबसे अच्छा, शांति और खुशियां चाहती हूं। मैं सभी से गुजारिश करती हूं कि इन मुश्किल हालातों में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमारे इस फैसले के पीछे की वजह को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या धारणा बनाने से बचें। आपकी समझदारी और हमारी स्पेस की रिस्पेक्ट करने के लिए शुक्रिया।'

पृथ्वी शॉ पर पहल भी लगे आरोप 

अब आकृति अग्रवाल के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस तरह-तरह की बातें कर आहे हैं क्योंकि पहले भी ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल को चीट किया है और दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि, कपल ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। वहीं, अब ये पोस्ट एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स का अटेंशन ग्रैब कर रहा है।