'बिग बॉस 20' शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन बाकी हैं। जैसे-जैसे शो की प्रीमियर डेट पास आ रही है फैंस के दिल की धड़कनें भी तेज हो रही हैं। ये एक ऐसा रियलिटी शो है जिसका इंतजार फैंस पूरा साल करते हैं। इंडिया में 'बिग बॉस' का क्रेज काफी ज्यादा है। ऐसे में इस साल ये शो कुछ ऐसा करने वाला है, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ। 'बिग बॉस' इस बार इतिहास रचने के लिए है। अब इस साल क्या नया होगा जो अभी तक नहीं हुआ? चलिए ये भी जान लेते हैं। 

'बिग बॉस 20' होगा ग्लोबल!

दरअसल, 'बिग बॉस' से जुड़ी सारी लेटेस्ट अपडेट देने वाले सोशल मीडिया हैंडल BB Tak ने एक अहम जानकारी शेयर की है। इस सोशल मीडिया हैंडल पर बताया गया है कि इस बार 'बिग बॉस' ग्लोबल होने वाला है। अब तक ये शो भारत के अलग-अलग हिस्सों में टेलीकास्ट होता था। हालांकि, इस बार ये शो अपनी इंटरनेशनल ऑडियंस तक पहुंचने के लिए तैयार है। पहली बार 'बिग बॉस' यूके, कनाडा और सिंगापुर की ऑडियंस तक पहुंचने वाला है और ये सब जियो हॉटस्टार की मदद से होगा।