भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 6 सितम्बर को खेले जा रहे 15वें मुकाबले में शेर-ए-पंजाब लीग में एंट्री मारी, जो मोहाली के स्टेडियम में खेला जा रहा था। उनकी टीम फाजिल्का फाल्कन्स थी। शुभमन का सामना लुधियाना लायंस से था, जिसकी कमान भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के हाथों में थी। शेर-ए-पंजाब लीग में भारतीय टीम और आईपीएल के भी बड़े सितारे खेल रहे हैं, जिनमें अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरण सिंह जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।
अर्शदीप सिंह को 51 रन की मार पड़ी
लुधियाना लायंस के कप्तान, भारतीय टीम के प्रीमियम तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह कल फीके दिखे। अर्शदीप ने अपनी गेंदबाजी में कुल 51 रन दिए। अर्शदीप नए गेंद और डेथ में गेंदबाजी करने के लिए बहुत मशहूर हैं। अर्शदीप ने गेंदबाजी से कई मैच भारत को जीतवाएं हैं। फाजिल्का फाल्कन्स vs लुधियाना लायंस मैच में अर्शदीप ने 4 ओवर में 51 रन दिए, उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली और 12.80 का इकॉनमी रेट रहा।
शुभमन गिल का तांडव
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। गिल ने पारी की शुरुआत में ही अपनी मकसद साफ कर दिया था। अर्शदीप, साहिल भास्कर, जससिंदर सिंह गिल ने किसी को नहीं छोड़ा। गिल ने मात्र 21 गेंदों पर 40 रन जड़ दिए। गिल ने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 1 छक्के की बदौलत अपनी पारी को आगे बढ़ाया। कार्तिक ने फिर शुभमन की पारी पर विराम लगाया और उन्हें पवेलियन का रास्त दिखाया।
फाजिल्का फाल्कन्स vs लुधियाना लायंस हाइलाइट्स
शेर-ए-पंजाब लीग के 15वें मुकाबले में शुभमन गिल जैसे बड़े सितारे भी मैच खेल रहे थे। टॉस लुधियाना लायंस के पक्ष में गिरा और अर्शदीप ने गेंदबाजी करने में थोड़ी भी देरी नहीं की। फाल्कन्स से बैटिंग करने शुभमन और विहान उतरे, जहां विहान जल्दी आउट हो गए। शुभमन ने अपनी क्लास दिखाई और अपनी टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई। कप्तान सनवीर सिंह और अंशुल चौधरी भी 17 और 15 रन पर विकेट खो बैठे। प्रेरित और राव ने पारी संभाली और टीम को सम्मान जनक स्कोर पर ले गए। फाल्कन्स ने अपनी पारी 170 रन पर खत्म की। लुधियाना लायंस से बल्लेबाजी करने उतरे कार्तिक और अभिजीत ने कुछ खास शुरुआत नहीं दिलाई। कार्तिक 29 गेंदों में 32 रन बनाए साथ ही अभिजीत ने 10 गेंदों में 17 रन लगाए। अरुण और कृष ने 27 और 28 रन की पारी खेली, लेकिन माधव ने 37 रन सिर्फ 16 गेंदों में लगाकर टीम की जीतने की चाह बनाए रखी। लुधियाना लायंस कड़ी मशक्कत के बाद मात्र 1 रन से हार गई और जीत फाल्कन्स के नसीब में गई।