साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाली घरेलु सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जिसके कप्तान टेम्बा बावुमा होंगे और टीम की कमान संभालेंगे। इस टीम में क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर को भी शामिल किया। दोनों अभी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका को इस साल हुए T20 वर्ल्ड कप में बड़ी मदद की है।
रबाडा हुए चोटिल, जेराल्ड कोएत्जी की वापसी
3 साल से वनडे नहीं खेल रहे जेराल्ड कोएत्जी की वापसी हुई है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में कोएत्जी ने आखिरी बार वनडे खेला था। जिसके बाद उनकी वापसी अब हो रही है। कोएत्जी ने हाल ही में इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेल रखा है। कोएत्जी की वापसी रबाडा के चोटिल होने की वजह से हो रही है। कोएत्जी की वापसी से शुक्री कॉनराड साउथ अफ्रिका के हेड कोच ने कहा कोएत्जी की वापसी देख अच्छा लगा।
कुछ ऐसी है साउथ अफ्रीका की टीम
साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में छह तेज गेंदबाज चुने हैं। साउथ अफ्रीका के गेंदबाज कुछ इस प्रकार हैं- जेराल्ड कोएत्जी, मार्को यानसन, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, क्वेना मफाका और ओटनील। साउथ अफ्रीका के दो स्पिनर कुछ इस प्रकार हैं- केशव महाराज और ब्योर्न फोर्टुइन। ये दोनों स्पिन गेंदबाजी करते दिखेंगे। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम कुछ ऐसी है: टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज्के, जेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को यानसन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स।
ऑस्ट्रेलिया ने जारी की अपनी वनडे टीम
जैवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, पैट कमिंस (कप्तान), जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल मार्श, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टेनलेक, मिचेल स्टार्क और एडम जम्पा।