‘द ट्रेटर्स 2’ का फिनाले हो चुका है और करण जौहर के शो में इस बार 2 ट्रेटर्स ने बाजी मार ली है। क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ‘द ट्रेटर्स 2’ की विनर बनीं और दोनों ने 66 लाख रुपये अपने नाम कर लिए। ये मोमेंट इन दोनों के लिए बेहद स्पेशल है और फिलहाल दोनों को इस वक्त सेलिब्रेशन में डूब जाना चाहिए। वहीं, रिदा थराना अपनी जीत पर तो खुश हैं, लेकिन इसी के साथ उन्हें सोशल मीडिया पर भी सफाई देनी पड़ रही है। रिदा पहले तो इनोसेंट थीं, लेकिन उन्होंने ट्रेटर बनकर ये शो जीता है। ऐसे में लोग इस शो को उनकी पर्सनल लाइफ और कंट्रोवर्सी से ना जोड़ें, शायद इसी कारण रिदा थराना ने लम्बा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
रिदा थराना ने लोगों से की खास गुजारिश
रिदा थराना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि मेरी जर्नी देखते समय लोग एक बात याद रखें- मेरा गेम सिर्फ इस बारे में नहीं था कि मैंने एक 'ट्रेटर' के तौर पर कैसा खेला। मैंने इस गेम की शुरुआत एक 'इनोसेंट' के तौर पर की थी। मैंने उसी तरह सोचा और खेला भी, एक ट्रेटर को पकड़ा और दूसरे को पकड़ने में मदद की। और फिर रातों-रात, मैं वही बन गई जिसे ढूंढने में मैंने पूरा गेम बिता दिया था।'
शेयर किया इमोशनल नोट
रिदा थराना ने आगे लिखा, 'क्या मैं सबसे निडर ट्रेटर थी? बिल्कुल नहीं। मैं बहुत डरी हुई थी। मुझे झूठ बोलने में मुश्किल हुई। मैं रोई। मैंने खुद पर सवाल उठाए। ऐसे पल भी आए जब गेम ने मुझे इमोशनली बहुत प्रभावित किया! आपने मेरा एम्बिशियस और स्ट्रैटेजिक रूप देखा, लेकिन आपने मेरा एक बहुत ही सच्चा और इमोशनल रूप भी देखा, जिसे मैं चाहकर भी छिपा नहीं सकती थी और इनोसेंट से ट्रेटर बनने, सही और गलत फैसले लेने, लोगों पर भरोसा करने, उन्हें धोखा देने, टूट जाने और फिर भी खेलते रहने के बीच... मैं आखिर तक पहुंची।'
रिदा ने बताया ये किसकी जीत?
रिदा ने आखिर में लिखा, 'आपको यह सोचने की जरूरत नहीं है कि मैं इस गेम की सबसे बेहतरीन ट्रेटर थी, लेकिन मुझे उम्मीद है कि जब आप मेरी जर्नी को देखेंगे, तो पूरी कहानी देखेंगे। क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मेरी जीत सिर्फ उस ट्रेटर की है जो मैं बनी थी। ये उस इनोसेंट की भी है जो मैं थी, उस ट्रेटर की भी जो मुझे बनना पड़ा और उस इंसान की भी जिसे आपने इस दौरान देखा।'