टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री हिल गई है। एक्टर की गाड़ी पर 18 अक्तूबर को शाम करीब 7 बजे गोलीबारी हुई थी। इस दौरान एक्टर, उनका ड्राइवर और एक और शख्स घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आज यानी बुधवार को इन आरोपियों की 37वीं मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी हुई। अब इस केस में कई बड़े अपडेट सामने आए हैं।
31 अक्तूबर तक तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में
आपको बता दें, टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग से जुड़े मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने तीनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करते हुए, आगे की जांच के लिए कोर्ट से इनकी 14 दिनों की हिरासत मांगी थी। अब 14 दिनों की तो नहीं, लेकिन कोर्ट ने क्राइम ब्रांच को इन तीनों आरोपियों की 10 दिन की हिरासत दी है। 31 अक्तूबर तक इन तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। हिरासत में पुलिस इनसे पूछताछ कर सकेगी, ताकि इनसे जुड़े और लोगों का खुलासा हो सके और पूरी प्लानिंग का पता लगाया जा सके।
5 और लोगों की हुई गिरफ्तारी
इस मामले में एक और जानकारी सामने आ रही है। पुलिस ने कोर्ट में बताया है कि हरियाणा और दिल्ली से भी 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन पांचों आरोपियों को मुंबई लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हिस्सा हैं। वहीं, इस घटना को अनजान देते हए इस्तेमाल किए गए हथियार फिलहाल पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। दूसरी तरफ आरोपियों ने अपराध में इस्तेमाल होने वाले फोन भी नष्ट कर दिए। आपको बता दें, तीनों आरोपी के नाम रेहान अंसारी, फूलसिंह और ऋतिक महतू उर्फ रोशन हैं।
वकील ने पुलिस कस्टडी बढ़ाने की मांग का किया विरोध
रेहान अंसारी के वकील ने पुलिस कस्टडी बढ़ाने का मांग के विरोध में अपनी दलील देते हुए कहा कि पुलिस पहले ही आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर ले चुकी है। साथ ही और भी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। ऐसे में उन्होंने कस्टडी की जरूरत पर सवाल उठाते हुए अदालत से इन्हें मजिस्ट्रियल कस्टडी में भेजने की रिक्वेस्ट की है। अब जब बाकि पांचों आरोपी मुंबई पहुंचेंगे तो इस मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।