उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस का ध्यान खींच रही हैं। उर्फी जावेद ने आज अपने जन्मदिन की शुरुआत बड़े ही धार्मिक अंदाज में की है। बोल्डनेस के लिए मशहूर उर्फी जावेद आज गोल्डन टेंपल में सूट पहनकर और दुपट्टा सिर पर ओढ़कर पोज देती हुई नजर आईं। लोगों को एक तो उनके कपड़े देखकर हैरानी हो रही है और दूसरा उन्हें गोल्डन टेंपल में देखकर भी कुछ लोग चौंके हुए हैं। आखिर हम ऐसा क्यों कह रहे हैं वो भी बता देते हैं। 

उर्फी ने गोल्डन टेंपल में मनाया बर्थडे 

दरअसल, उर्फी जावेद वैसे तो मुस्लिम हैं और वो खुद को पहले नास्तिक बताती थीं। हालांकि, अब उनकी सोच लगता है पूरी तरह से बदल चुकी है क्योंकि पहले उर्फी जावेद को कई बार मंदिर में देखा गया और अब वो गुरुद्वारे में नजर आ रही हैं। ऐसा लगता है कि हिन्दू धर्म में बढ़ती दिलचस्पी के साथ उर्फी जावेद नास्तिक से आस्तिक बनती जा रही हैं। उर्फी ने पहली बार गोल्डन टेंपल में कदम नहीं रखा। इससे पहले भी वो यहां आ चुकी हैं और ये बात उर्फी ने अपने इस पोस्ट में खुद बताई है। 

पंजाब के खाने का उठाया लुत्फ 

उर्फी जावेद ने तस्वीरों में हरे रंग का फुल स्लीव सूट और गुलाबी रंग का दुपट्टा औढ़ा हुआ है। वो हाथ जोड़कर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो अमृतसर का खाना भी खूब एन्जॉय कर रही हैं। पंजाब आकर उन्होंने वहां का फूड़ जमकर एन्जॉय किया। लस्सी हो या कुलचे उर्फी ने सब कुछ ट्राय किया है और इस दौरान वो बेहद खुश नजर आ रही हैं। अपनी इस पंजाब ट्रिप की फोटोज शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने लिखा, 'मेरे बर्थडे की शुरुआत बहुत अच्छी रही! दूसरी बार गोल्डन टेम्पल गई!'

सेलेब्स ने दी बधाई 

अब सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उर्फी जावेद पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रुहानिका, शालिनी पासी, दिग्विजय राठी और कृष्णा मुखर्जी जैसे सेलेब्स ने उर्फी के इस पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में काफी पॉजिटिविटी नजर आ रही है। एक वक़्त था जब उर्फी को इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा ट्रोल किया जाता था, लेकिन वक्त के साथ उन्होंने सबका दिल जीत लिया है और अपनी पहचान भी बना ली है।