(By- Sundeep Kochar) आज के दिन आपको दूसरों के नजरिए का स्वागत करना है और खुले दिमाग से सोचना है। दूसरों के विचारों को तवज्जो देने से कोई मसला हल हो सकता है और नया आईडिया आ सकता है। बिना विरोध किए दूसरों को समझने की कोशिश करें। जो हो चुका है उसपर पछताना से अच्छा आगे बढ़ जाएं। कड़ी मेहनत करने से अच्छा तरीके में बदलाव करके देखें। इन सब बातों का खास ख्याल रखने से आपका दिन बेहतर हो सकता है। 

मेष

आज एक अलग पॉइंट ऑफ व्यू से किसी जरूरी हालात को देखने का तरीका बदल सकता है। तुरंत रिएक्ट करने से अच्छा ओपन माइंडेड रहें क्योंकि आज की सबसे बड़ी कामयाबी नए अंदाज से जानी-पहचानी स्थितियों को देखने से ही मिलेगी।

वृषभ

आज किसी की सलाह आपको आपकी पुरानी सोच पर दोबारा विचार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। आज बिना विरोध किए दूसरों की बात सुनें क्योंकि नजरिए में छोटे से बदलाव से जरूरी सुधार देखने को मिल सकता है, वो भी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में। 

मिथुन

आज आपकी जिज्ञासा आपको बहुमूल्य जानकारी लेने में मदद करेगी। सोच-समझकर सवाल पूछें, नए आईडिया को एक्स्प्लोर करें और ऐसे अप्रत्याशित जवाबों के लिए तैयार रहें। इससे आप खुद को और दूसरों को बेहतर जान पाएंगे। 

कर्क

जो बीत गया उस पर पछतावा करने से अच्छा उसका आभार व्यक्त करें इससे आपका दृष्टिकोण बदल जाएगा। जो भी सबक आपने सीखे हैं उसकी प्रशंसा करें। अपने अनुभवों से आत्मविश्वास को मजबूत होने दें ना कि भविष्य की संभावनाओं को सीमित करें। 

सिंह

आपकी ही बात आखिरी हो हमेशा यह जरूरी नहीं होता। दूसरों को वाकई सुनने से आज आपको काम आने वाला ज्ञान मिल सकता है और इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही आपसी सम्मान और समझदारी बढ़ेगी। 

कन्या

आज हर चीज को कंट्रोल करने की जरूरत नहीं है। प्रक्रिया पर यकीन रखने से ऐसे मौके मिल सकते हैं जो सिर्फ योजना बनाने से नहीं मिलते। आज आपको सुखद आश्चर्य और नया आत्मविश्वास मिल सकता है।

तुला

एक संतुलित नजरिया आपको लंबे समय से चली आ रही अनिश्चितता को खत्म करने में मदद कर सकता है। कुछ भी तय करने से पहले हर पहलू पर विचार करें, लेकिन बहुत ज्यादा छान-बीन के कारण प्रगति न रुकने दें जो वाकई मायने रखती है।

वृश्चिक

आज कोई आपको अपने नजरिए से चौंका देगा, जिस पर सोचने की जरूरत है। अनजान आइडियाज को खारिज करने के बजाय सोच-समझकर उन्हें एक्स्प्लोर करें क्योंकि अप्रत्याशित नजरिए से अक्सर व्यक्तिगत विकास होता है।

धनु

आज कुछ बिल्कुल अलग करने से आपके एडवेंचरस नेचर को फायदा होगा। नए अनुभव आपकी समझ को बढ़ाएंगे और आपको याद दिलाएंगे कि रोज की अमर आराम भरी दिनचर्या को खत्म करने से ही विकास होता है। 

मकर

कभी-कभी कड़ी मेहनत की जगह काम करने के तरीके में बदलाव करने से ही कामयाबी मिलती है। कदम पीछे ले लें, अपने तरीके को फिर से जांच लें और यकीन रखें कि शायद कोई बेहतर रास्ता पहले से ही खुद सामने आने का इंतजार कर रहा है।

कुंभ

आज कोई असामान्य बातचीत रोमांचक संभावनाओं को प्रेरित कर सकती है। अलग-अलग नजरियों के लिए तैयार रहें क्योंकि आविष्कार अक्सर तब शुरू होता है, जब आप अनजान आइडियाज को अपने हालिया अनुमानों को चुनौती देने देते हैं।

मीन

खुले दिमाग के साथ आपके मन की आवाज और भी मजबूत हो जाएगी। आज ताजा नजरिए को आने दें क्योंकि वो आपकी स्वाभाविक बुद्धिमानी को पूरा करते हैं और भावनात्मक व व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देते हैं।